Anuradha Paudwal का वो शिव भजन, सावन से 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर बनी लाखों में रील्स; जमकर हो रहा है ट्रेंड - anuradha paudwal shiv bhajan trends on instagram reels ahead of sawan fans says your voice give us peace
सावन आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं, उससे पहले सिंगर अनुराधा पौडवाल का एक शिव भजन इंस्टाग्राम पर छा गया है, जिस पर अभी तक लाखों में रील्स बन चुकी हैं। ...और पढ़ें

अनुराधा पौडवाल का भजन इंस्टाग्राम पर वायरल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal songs) की मधुर आवाज सीधे दिलों को छूती है। लोग उन्हें मुख्य रूप से 'भजन रानी' और 'मेलोडी क्वीन' के नाम से जानते हैं। एक तरफ जहां उन्होंने फिल्म 'बंटवारा: 1947' में भगवान श्री राम को समर्पित गाना गाया है, वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर सावन से चंद दिन पहले उनकी आवाज में गाया एक प्रसिद्ध शिव भजन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुराधा पौडवाल के शिव भजन पर बनीं लाखों रील्स
अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया जो शिव भजन इस वक्त इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है, उसके बोल हैं— 'सुबह-सुबह ले शिव का नाम'। इस भजन को जहां अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है, वहीं कानों को सुकून देने वाले इस भजन का संगीत अरुण पौडवाल ने तैयार किया है और इसके दिल छू लेने वाले बोल नंदलाल पाठक ने लिखे हैं।
इंस्टाग्राम पर 'सुबह-सुबह ले शिव का नाम' ऑडियो पर अब तक 1 लाख 50 हजार से अधिक रील्स बन चुकी हैं और लोग लगातार इस भजन पर शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं। सिंगर के इस भजन के अचानक ट्रेंड करने की मुख्य वजह सावन का ये पवित्र महीना भी है।
अनुराधा पौडवाल ने खुद भी बनाई रील
भजन के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के बाद दिग्गज सिंगर खुद अनुराधा पौडवाल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत रील शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'शिव चालीसा' की भी जानकारी दी, जो 27 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका पोस्टर शेयर किया है।
अनुराधा पौडवाल की आवाज में यह शिव भजन सुनकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपकी वाणी में मां सरस्वती का वास है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके इस भजन के बिना सच में अब सुबह अधूरी सी लगती है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपकी आवाज आत्मा को असीम सुकून और शांति देती है।" आपको बता दें कि अनुराधा पौडवाल भजन के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने भी गा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 का पहला गाना 'श्रीराम' को समर्पित, A.R. Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी