Ashoknagar Accident: अशोकनगर में खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 भाई, दादी सुबह से कर रही थीं तलाश, पुलिस ने निकाले शव

Ashoknagar Accident:मध्यप्रदेश के अशोकनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। विक्रमपुर गांव में चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत (Ashoknagar Accident) हो गई। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे सुबह घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं आए।

सुबह से तलाश रही थीं दादी

बच्चों के देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी दादी उन्हें आसपास तलाशती रही। दोपहर में कुएं में उनके चाचा ने एक बच्चे का शव देखा, जिसके बाद हादसे (Ashoknagar Accident) की जानकारी हुई।

बच्चों के पिता मजदूर

मृत बच्चों की पहचान देव (9), त्रिदेव (7), महादेव (6) और प्रियंश (4) के रूप में हुई है। चारों भाई बलवीर कुशवाहा के बेटे थे। उनके पिता मजदूरी करते हैं। बच्चों की मां कुछ समय से मायके में रह रही हैं और चारों भाई अपनी दादी के साथ रहते थे। सुबह घर से निकलने के बाद बच्चे गांव से बाहर खेतों की ओर कैसे पहुंचे, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

एक-एक करके बच्चों के कुएं में गिरने की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं के पास परिवार का पुराना घर भी है। बच्चे पहले भी दादी के साथ वहां जाते रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चारों भाई खेलते हुए पुराने घर की तरफ पहुंचे होंगे। इसी दौरान वे कुएं के पास गए और एक-एक कर उसमें गिर गए। कुआं खेत में बना हुआ था, इसलिए घटना के तुरंत बाद किसी की नजर वहां नहीं पड़ी और काफी देर तक बच्चों की तलाश जारी रही।

ये खबर भी पढ़ें: 17 सितंबर को एमपी में रहेंगे नितिन नबीन, उज्जैन में मोहन भागवत की युवा धर्म संसद के बाद राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’

पुलिस ने निकाले चारों बच्चों के शव

दोपहर करीब 2 बजे एक ग्रामीण ने कुएं में शव देखा तो पुलिस और परिवार को सूचना दी गई। चंदेरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चों के शव बाहर निकलवाए। सभी शवों को चंदेरी सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। तहसीलदार दिलीप दरोगा ने बताया कि बच्चों के परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: एमपी में 19 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, अगले कुछ घंटे 10 जिलों में भारी बारिश के आसार

लेखक