थाने में फंदे से लटकी मिली ASI की बॉडी: समस्तीपुर में डायल-112 में पोस्टिंग थी, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रांसफर; SP बोले- डिप्रेशन में थे - Samastipur News
समस्तीपुर में ASI बबलू कुमार प्रसाद(50) की थाने में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव शनिवार सुबह थाने के तीसरे फ्लोर पर कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।
.
घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है। बबलू कुमार प्रसाद डायल-112 में सहायक अवर निरीक्षक की पोस्ट पर थे।
घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कf पहली नजर में यह मामला डिप्रेशन का लग रहा है। बबलू प्रसाद ज्यादातर अकेले ही रहते थे। साथी पुलिस वालों से भी कम ही बात करते थे।

घटना की खबर मिलते ही SP अरविंद प्रताप सिंह थाने पहुंचे।
खाली कमरे में लटका मिला शव
ASI बबलू कुमार प्रसाद मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे। परिवार वही रहता है। समस्तीपुर में वो अकेले ही रहते थे। थाना भवन के तीसरी मंजिल पर जिस कमरे से ASI का शव मिला, वो खाली पड़ा है। शनिवार सुबह साथी पुलिस वालों ने शव देखा। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई है।
सूचना मिलते ही पटोरी के एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी और सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बबलू प्रसाद पिछले ढाई साल से मोहिउद्दीन नगर में 112 नंबर पर तैनात थे। हाल ही में इनका ट्रांसफर जिले के कल्याणपुर में डायल-112 पर हुआ था। हालांकि अभी इन्होंने कल्याणपुर में योगदान नहीं दिया था।

ASI का शव ले जाने के लिए थाने के बाहर खड़ी एंबुलेंस।
SP बोले- ASI के डिप्रेशन में होने का शक है
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, ‘पहली नजर में यह मामला डिप्रेशन का लग रहा है। जमादार(ASI) थाना भवन में ही रहते थे। 2 साल से मोहिउद्दीन नगर में तैनात थे। अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह अपने साथी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। ड्यूटी के बाद अपने कमरे में ही रहते थे।
कुछ दिन पहले ही अपने घर बगहा से छुट्टी से वापस लौटे थे। उनके बेटे से बातचीत हुई है तो पारिवारिक कारण भी कुछ अब तक स्पष्ट सामने नहीं आया है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। वो लोग आ रहे हैं। पत्नी अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।’

फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वह घटनास्थल का मुआयना कर रही है। DIG मनोज कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। थाना के सभी पुलिसकर्मियों से बयान लिया जा रहा है। अभी थाना पर अपर थानाध्यक्ष प्रभार में थे, थानाध्यक्ष अभी छुट्टी में गए हुए हैं।’
इन पॉइंट्स पर पुलिस कर रही जांच
- ट्रांसफर को लेकर परेशान थे: बबलू कुमार प्रसाद मोहिउद्दीन नगर में ढाई साल से पोस्टेड थे, हाल में उनका ट्रांसफर कल्याणपुर में डायल-112 पर हुआ था। अब तक उन्होंने यहां जॉइन नहीं किया था। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
- पारिवारिक कलह: बबलू कुमार प्रसाद की फैमिली बगहा में रहती थी। वो अकेले समस्तीपुर में रहते थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उन्हें कोई पारिवारिक परेशानी तो नहीं थी।
------------
इसे भी पढ़िएः
'लव, सेक्स के बाद दरोगा बोला- दूसरी जाति की हो':लड़की बोली- फेसबुक से अफेयर के बाद शादी की; 6 महीने तक होटल में संबंध बनाया

जमुई के चंद्रदीप थाना में पोस्टेड दारोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार की शाम पीड़िता ने SP को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दारोगा ने अफेयर के बाद उसके साथ मंदिर में शादी की। पूरी खबर पढ़ें।