गर्लफ्रेंड के साथ कार में बैठे ASI पर हमला: फरीदाबाद में 3 युवक जबरदस्ती गाड़ी में बैठे; युवती को लेकर भागे; 2 गिरफ्तार - Faridabad News

फरीदाबाद11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में बदमाशों ने ASI पर हमला कर महिला डेंटल डॉक्टर का अपहरण कर लिया था। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में बदमाशों ने ASI पर हमला कर महिला डेंटल डॉक्टर का अपहरण कर लिया था।

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कुछ बदमाशों ने कार में बैठे एक पुलिसकर्मी पर हमला कर उसकी महिला मित्र का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बीपीटीपी थाने में तैनात ASI धर्मेंद्र रात करीब 10 बजे अपनी परिचित महिला, जो पेशे से डेंटिस्ट है, के साथ सेक्टर-78 स्थित विज्ञान भवन के पीछे कार में मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उनकी कार के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ASI के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

सरिये से हमला, कार लेकर भागे

कुछ ही देर बाद दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। इनमें से एक के हाथ में लोहे का सरिया था, जिससे ASI पर हमला किया गया। हमले के दौरान एक आरोपी कार की ड्राइवर सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा युवती के साथ पीछे की सीट पर बैठकर कार लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को घुमाते रहे, मारपीट की

आरोप है कि आरोपी युवती को काफी देर तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे और उसके साथ मारपीट भी की। इस बीच घायल ASI ने मौके पर मौजूद एक आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल अपने थाना व क्राइम ब्रांच को घटना की सूचना दी।

क्राइम ब्रांच ने ट्रेस कर घेरा वाहन

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सेक्टर-75 और सेक्टर-65 की टीमें सक्रिय हो गईं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के मोबाइल नंबर और अहम जानकारी मिली। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और गांव फरीदपुर बस अड्डे के पास कार को घेर लिया।

2 आरोपी पकड़े, युवती सुरक्षित बरामद

पुलिस ने मौके से युवती को सुरक्षित मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान गांव भतौला निवासी यश और गांव फरीदपुर निवासी यशराज के रूप में हुई है। घायल युवती को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीपीटीपी थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद पुलिस ने 2.13 करोड़ की ठगी में आरोपी पकड़ा: जयपुर का रहने वाला; दंपती को किया था डिजिटल अरेस्ट

    जयपुर का रहने वाला; दंपती को किया था डिजिटल अरेस्ट|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में करंट लगने से 12वीं की छात्रा की मौत: कपड़े प्रेस करते समय हादसा; दिल्ली की रहने वाली, मामा की बरसी पर आई थी

    कपड़े प्रेस करते समय हादसा; दिल्ली की रहने वाली, मामा की बरसी पर आई थी|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में करंट लगने से 2 लोगों की मौत: सीवर लाइन का गड्ढा खोदते समय बिजली की तार टच हुई; मकान मालिक पर केस दर्ज

    सीवर लाइन का गड्ढा खोदते समय बिजली की तार टच हुई; मकान मालिक पर केस दर्ज|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में पुलिस की दूसरी बड़ी कॉम्बिंग: संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी; 7 महीने में 244 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर