Asian Games 2026 Day 7 Live: मैराथन में भारत को सिल्वर, देखें एशियन गेम्स के सातवें दिन की लाइव अपडेट
Live Updates
Updated: Sat, 26 Sep 2026 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड (फोटो—एक्स)
Share
20वें एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत मेडल की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरी है. भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले और प्रदर्शन की पूरी जानकारी के लिए जुड़े हमारे लाइव कवरेज के साथ.
विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 7 Live Update: अभय सिंह पहुंचे फाइनल में
भारत के अभय सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए एशियन गेम्स के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे तीन गेम में 11-3, 12-10, 11-6 से हराया. अभय ने पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी और तीसरे गेम में 11-6 की जीत के साथ मैच खत्म किया. अब फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान के नूर जमान या मलेशिया के ईन यो एनग से होगा. ईन यो दुनिया में 17वें और अभय 26वें नंबर के खिलाड़ी हैं.
Asian Games 2026 Day 7 Live Update: अनाहत सिंह एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचीं
भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने सतोमी वातानाबे के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली. अनाहत ने तीसरा गेम 12-10 से जीता. वह एक समय 8-10 से पीछे थीं, लेकिन लगातार दो गेम पॉइंट बचाकर गेम अपने नाम किया. मुकाबला शुरुआत से ही बेहद कड़ा रहा और लगभग हर रैली में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. 0-2 से पिछड़ने के बावजूद अनाहत ने हार नहीं मानी और चौथा व पांचवां गेम जीतकर शानदार कमबैक किया.
Asian Games 2026 Day 7 Live Update: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड मेडल
ईरान की कड़ी चुनौती के बावजूद भारत की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 37-34 से अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया.
Asian Games 2026 Day 7 Live Update: स्क्वैश: वेलावन-जोशना की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज
भारत के वेलावन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा को मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में हांगकांग की ली का यी और टैंग मिंग होंग के खिलाफ रोमांचक हार का सामना करना पड़ा. निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी 10-7 से आगे थी और उसके पास चार मैच प्वाइंट भी थे, लेकिन वह मुकाबला खत्म नहीं कर सकी.
हांगकांग की जोड़ी ने 2-1 (11-10, 2-11, 11-10) से जीत दर्ज की. इसके साथ वेलावन और जोशना को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.
Asian Games 2026 Day 7 Live Update: एथलेटिक्स: अनीमेष कुजूर ने 200 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत के अनीमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.10 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. फिनिश लाइन के करीब उन्होंने रफ्तार थोड़ी धीमी की, फिर भी आसानी से रेस जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल रेस शाम 4:54 बजे IST से शुरू होगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
