Asian Games 2026 Live Updates: क्विम्सी डिसूजा दिलाएंगी भारत को पहला मेडल? क्रिकेट टीम पर भी नजरें

Asian Games 2026 का पहला दिन
-
20 Sep 2026 06:28 AM (IST)
शूटिंग के इवेंट शुरू
शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की सोनम मास्कर, विदर्शा कोचालुमकल और एलावेनिल वलारिवन एक्शन में हैं. क्वालिफिकेशन राउंड होने के चलते इसका टेलीकास्ट नहीं हो रहा.
-
20 Sep 2026 05:24 AM (IST)
भारत की मेंस क्रिकेट टीम जापान रवाना
भारत की मेंस क्रिकेट टीम जापान रवाना हो चुकी है. दिल्ली से उन्होंने फ्लाइट ली. भारतीय टीम पहले 22 सितंबर को जापान से इकलौता T20I मैच खेलेगी. उसके बाद एशियन गेम्स के मुकाबले खेलेगी, जिसकी शुरुआत 28 सितंबर से होगी.
-
20 Sep 2026 05:18 AM (IST)
एशियन गेम्स में भारत का के मेडल इवेंट
20वें एशियन गेम्स का आज पहला दिन है. जापान में शुरू हुए इस इवेंट के पहले दिन वुशू, टेकबॉल और शूटिंग में भारत के मेडल जीतने की उम्मीद रहेगी.
India at Asian Games 2026 Live Updates: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स का पहला ही दिन भारत के लिए खास हो सकता है. रविवार 20 सितंबर की सुबह ही भारत की झोली में कम से कम 2-3 मेडल आ सकते हैं. टेकबॉल में भारत के 2 ब्रॉन्ज मेडल दांव पर हैं तो वहीं उम्मीदों का भार लिए हुए निशानेबाज अपनी पहली परीक्षा देंगे. वहीं दिन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय महिला क्रिकेट टीम होगी, जो टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ अपना सेमीफाइनल खेलेगी. टीम इंडिया जीत की दावेदार है और ऐसे में यहां जीत के साथ ही मेडल पक्का हो जाएगा.
करीब 500 खिलाड़ियों के भारी-भरकम दल के साथ पहुंची भारतीय टीम पहले दिन टेकबॉल, क्रिकेट और शूटिंग के अलावा हॉकी (मेंस और विमेंस), बैडमिंटन, टेबल-टेनिस (मेंस और विमेंस टीम), वुशू और स्विमिंग जैसे खेलों में भी दावेदारी पेश करेगी. हालांकि ये सभी मुकाबले ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग स्टेज के होंगे और इनमें से किसी में भी रविवार को मेडल के मुकाबले नहीं होंगे.
आज भारत का शेड्यूल
- 5:10 AM: सुचिका तरियाल vs अल्टनचिमेग बैगलमा (मंगोलिया), 60kg क्वार्टरफाइनल- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) विमेंस ट्रेडिशनल.
- 5:30 AM: सूरज सिंह मयांगलंबम, वुशू मेंस चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट).
- 5:30 AM: सेपक तकरा पुरुष टीम रेगू ग्रुप स्टेज.
- 6:15 AM: शूटिंग 10m एयर राइफल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (विमेंस) और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदार्सा कोचलुम्कल विनोद (मेडल इवेंट).
- 6:30 AM: भारत vs इंडोनेशिया (ग्रुप F),टेबल टेनिस विमेंस टीम
- 6:30 AM: क्विम्सी डिसूजा, टेकबॉल विमेंस सिंगल्स- ब्रॉन्ज मेडल मैच (मेडल इवेंट).
- 7:00 AM: क्विम्सी डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग vs वियतनाम, टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स- ब्रॉन्ज मेडल मैच (मेडल इवेंट).
- 7:22 AM: आकाश मणि, स्विमिंग – मेंस 100m फ्रीस्टाइल हीट
- 7:30 AM: भारत vs उज्बेकिस्तान (पूल B), विमेंस हॉकी
- 7:37 AM: स्विमिंग पुरुष 100m बैकस्ट्रोक हीट: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास.
- 9:00 AM: भारत vs इंडोनेशिया (ग्रुप F), टेबल टेनिस- मेंस टीम
- 10:30 AM: भारत vs बांग्लादेश (सेमीफाइनल), क्रिकेट – विमेंस T20
- 11:00 AM: शूटिंग, विमेंस 10m एयर राइफल इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफाई होने पर- मेडल इवेंट).
- 11:00 AM: वरुण सन्याल (77kg क्वार्टरफाइनल), MMA- मेंस ट्रेडिशनल
- 11:30 AM: भारत vs इंडोनेशिया (पूल A), हॉकी- मेंस
- 11:30 AM: भारत vs कजाकिस्तान (राउंड ऑफ 16), बैडमिंटन- विमेंस टीम
- 12:30 PM: सिंगापुर vs भारत (ग्रुप F), टेबल टेनिस- विमेंस टीम.
- 3:00 PM: भारत vs ईरान (ग्रुप F), टेबल टेनिस- मेंस टीम
Published On - Sep 20,2026 5:00 AM IST
Follow Us