AskSRK: मन्नत बेच दो अगर...शाहरुख से नाराज हुआ फैन, किंग खान बोले- अब नई गैलरी बना रहा हूं, और चमकूंगा

AskSRK: मन्नत बेच दो अगर…शाहरुख से नाराज हुआ फैन, किंग खान बोले- अब नई गैलरी बना रहा हूं, और चमकूंगा

शाहरुख खानImage Credit source: पीटीआई

Shah Rukh Khan Ask SRK: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 के दिसंबर में आई थी. नाम था ‘डंकी’. तब से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. पर अब ये इंतज़ार खत्म होने वाला है. 100 दिनों के बाद शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ लेकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर वो एक्स (ट्विटर) पर आए और आस्क एसआरके सेशन के जरिए अपने फैंस से बातें की.

ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान फैंस ने कई तरह के सवाल किए और कई सवालों के जवाब शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज में दिए भी. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से उनके बंगले से जुड़ा एक सवाल कर दिया. दरअसल शाहरुख ईद के मौके पर अपने बंगले ‘मन्नत’ की दीवार के पास बने गैलरी में आते हैं और फैंस से मिलते हैं. पर पिछले साल उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसको लेकर फैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया.

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश का ये एक्टर अब शाहरुख-सलमान खान की फिल्मों में दिखेगा, खुद कर दिया कंफर्म

फैन के सवाल पर शाहरुख का जवाब

फैजान जागिरदार नाम के एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से कहा, “सर, मन्नत बेच दो अगर इस बार गैलरी में नहीं आना है तो.” फैन की प्यार भरी नाराजगी पर शाहरुख ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “अब न्यू गैलरी बना रहा हूं न तो और भी चमकुंगा…नई गैलरी पर. ये भी उम्मीद है कि वहां पकड़ने के लिए हैंडल भी होगा.”

Ab new gallery bana rah hoon na so aur bhi chumkunga…on the new gallery. Also hopefully will have some handle to hold onto!! https://t.co/gOUfht6iXt

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026

शाहरुख की मन्नत में चल रहा काम

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में इस वक्त काम चल रहा है. उनके बंगले में मौजूद 6 मंजिला इमारत को अब बढ़ाकर 8 मंजिला किया जा रहा है. यानी दो नए फ्लोर बनाए जा रहे है. हालांकि उनका मुख्य बंगला हेरिटेज प्रॉपर्टी है, इसलिए उसमें कुछ नहीं किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इस काम में 25 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. यही वजह है कि शाहरुख लंबे वक्त से अपने परिवार के साथ कहीं और रह रहे हैं और उनके घर में काम चल रहा है.

कब आ रही शाहरुख खान की किंग?

शाहरुख की किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और राघव जुयाल समेत कई सितारे दिखाई देने वाले हैं. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button