Assam News: हिमंता शर्मा की पत्नी की शिकायत वाले मामले में असम पुलिस के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

देश

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 23, 2026, 09:00 PM IST

Pawan Khera Assam News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा बृहस्पतिवार को असम पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की ओर से दर्ज कराया गया था

Image

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फाइल फोटो)

Pawan Khera Assam News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा बृहस्पतिवार को असम पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की ओर से दर्ज कराया गया था। ड़ा ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री शर्मा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और देश के बाहर संपत्ति है। इसके बाद खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

राज्यसभा सदस्य खेड़ा तीसरी बार पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पहुंचे।अपराधा शाखा थाने के बाहर पत्रकारों से खेड़ा ने कहा, 'जब भी वे मुझे बुलाते हैं, मैं आने की कोशिश करता हूं।' कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पिछली दो तारीखों पर पेश नहीं हो पाए थे क्योंकि एक बार उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और दूसरी बार वह राज्यसभा चुनाव की औपचारिकताओं में व्यस्त थे।

खेड़ा ने कहा, 'लेकिन जब भी मुझे बुलाया जाता है, मैं यहां आने की पूरी कोशिश करता हूं। मुझसे पहले भी दो बार पूछताछ हो चुकी है और अब मुझे फिर से बुलाया गया है। मैं कानून का पालन करूंगा तथा जांच में पूरा सहयोग करूंगा।' मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने छह अप्रैल को कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेड़ा तथा उनके साथ मिलीभगत करने वाले अन्य सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिनमें धारा 175 (चुनाव से संबंधित झूठा बयान) और धारा 318 (धोखाधड़ी) शामिल हैं। रिंकी भुइयां ने कहा था कि खेड़ा ने अपने आरोपों के समर्थन में जो दस्तावेज दिखाए, वे सभी 'फर्जी, छेड़छाड़ किए हुए, जाली और मनगढ़ंत' थे।

Ravi Vaish

रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article