Avatar का रिकॉर्ड तोड़ने निकली Ramayana, 59 हजार स्क्रीन पर रिलीज की तैयारी

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2026, 02:29 PM IST

Ramayana New Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' (Ramayana) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे इतिहास की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Image

फिल्म रामायण को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)

Ramayana New Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस मेगा बजट फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस फिल्म को इंडियन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो रिलीज के मामले में यह कई बड़ी इंडियन और हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकती है।

इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण से जुड़ा एक नया अपडेट है। ETimes की रिपोर्ट्स के अनुसार, यश और रणबीर कपूर की 'रामायण' को दुनिया भर में करीब 59,000 स्क्रीन पर रिलीज करने की प्लानिंग बनाई जा रही है। दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी है। इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) संभालेगी। बताया जा रहा है कि इंडिया में फिल्म करीब 9,000 स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो भारत और विदेशों को मिलाकर 'रामायण' की कुल रिलीज 59,000 से ज्यादा स्क्रीन तक पहुंच सकती है। ये किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक स्क्रीन की संख्या को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस फिल्म का टूटेगा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी की फिल्म की तुलना जेम्स कैमरून (James Cameron) की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) से की जा रही है, जिसे दुनियाभर में करीब 52,000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। अगर 'रामायण' वाकई 59,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होती है, तो यह थिएट्रिकल रिलीज के मामले में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकती है। खबरों के मुताबिक फिल्म रामायण 6 नंवबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article