मार्केट में आई Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में मिलेगी 255km तक की तूफानी रेंज

Image

मार्केट में आई नई इलेक्ट्रिक बाइक

गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Avore ने भारतीय बाजार में एक साथ अपनी पहली तीन इलेक्ट्रिक बाइक EX1, EX2 और EX2S लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन तीनों बाइक्स के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि तीनों मॉडल्स का बेसिक डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी, रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स के आधार पर इन्हें अलग-अलग बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ग्राहक केवल 799 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, डिलीवरी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Avore EX1: एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक बाइक

Avore EX1 कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें 3.24kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक IDC सर्टिफाइड 160 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है और इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर राइडिंग अनुभव मिलता है। Avore EX1 की शुरुआती कीमत 1.23 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये रखी गई है।

Avore EX2: बड़ी बैटरी और लंबी रेंज

मिड-वेरिएंट Avore EX2 में कंपनी ने 5kWh बैटरी पैक दिया है। बड़ी बैटरी की वजह से इसकी IDC रेंज बढ़कर 255 किलोमीटर हो जाती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड EX1 की तरह 100 किमी/घंटा ही रहती है। इस मॉडल में भी तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसे 15A के घर के सॉकेट से चार्ज करने पर बैटरी 20% से 80% तक लगभग 2 घंटे में चार्ज हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.46 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Avore EX2S: सबसे दमदार मॉडल

लाइनअप का टॉप मॉडल Avore EX2S है। इसमें भी 5kWh बैटरी पैक मिलता है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। यह बाइक 114 किमी/घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है और कंपनी के अनुसार इसकी IDC रेंज 260 किलोमीटर तक है। इसमें पांच राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी दोनों मॉडल्स से अलग बनाते हैं। इसके अलावा EX2S में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है, जो इस लाइनअप में केवल इसी वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Avore ने फिलहाल तीनों बाइक्स की बैटरी, रेंज और कीमत जैसी अहम जानकारियां साझा की हैं, लेकिन अभी कर्ब वेट, सीट हाइट, सस्पेंशन सेटअप, चार्जिंग टाइम और दूसरे तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में इन सभी जानकारियों को आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।

कौन-से ग्राहकों को आएगी पसंद

Avore की ये तीनों इलेक्ट्रिक बाइक उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, जो अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं। अगर कंपनी अपने दावों के मुताबिक रेंज, चार्जिंग और परफॉर्मेंस देने में सफल रहती है, तो Avore EX1, EX2 और EX2S भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकती हैं।

Shivani Kotnala

शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Auto

End of Article