Awarapan 2: कब आएगा इमरान हाशमी की मूवी का धांसू ट्रेलर, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Aug 5, 2026, 11:42 AM IST
Awarapan 2 Movie Trailer Update: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होगा।
![]()
'आवारापन 2' को लेकर आया अपडेट (pic credit- awarapan 2 update)
Awarapan 2 Movie Trailer Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म 'आवारापन 2' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'आवारापन 2' कल यानी 6 अगस्त को रिलीज होने वाला है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात
फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर आया अपडेट
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभिनेता इमरान हाशमी और निर्माता विशेष भट्ट ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। दोनों ने एक लाइव इंटरैक्शन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए और बताया कि 'आवारापन 2' का ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
बताते चलें कि फिल्म 'आवारापन 2' का संगीत भी इसकी बड़ी खासियत माना जा रहा है। मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने फिल्म के गाने तैयार किए हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को खूब पसंद आएगा। 'आवारापन 2' को विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है, जबकि इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। बता दें कि 'आवारापन 2' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article