Awarapan 2 Collection: क्या स्वतंत्रता दिवस पर छाई 'आवारापन 2'? जानें इमरान हाशमी की फिल्म की कुल कमाई

Sat, 15 Aug 2026 07:19 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Aug 2026 07:19 PM IST

सार

Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने के बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 15 अगस्त को भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म ने अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है। 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी से सजी फिल्म 'आवारापन 2' ने कल सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म को आज 15 अगस्त का फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

Awarapan 2 movie review: बस नाम का ही आवारापन? या पहले भाग से भी बेहतर है ‘आवारापन 2’?

Awarapan 2 box office collection on 15 august know total earnings of Emraan Hashmi Film

आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'आवारापन 2' का कलेक्शन

  • 15 अगस्त के दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म 'आवारापन 2' ने 33 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। 
  • पहले दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 55 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • 19 साल पहले जब ‘आवारापन’ आई थी, तो अपने गीतों और कहानी के कारण कल्ट फिल्म बन गई थी। 
  • इस क्रेज का फायदा 'आवारापन 2' को भी मिल रहा है। 

Awarapan 2 box office collection on 15 august know total earnings of Emraan Hashmi Film

15 पर कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

15 को किस फिल्म की हुई सबसे ज्यादा कमाई?
यह देखा गया है कि 15 अगस्त के दिन कई फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है। 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'गदर 2' (55.40 करोड़ रुपये) है। दूसरे नंबर पर फिल्म 'स्त्री 2' (51.80 करोड़ रुपये) है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'वॉर 2' (45 करोड़ रुपये) है। चौथे और पांचवें नंबर पर 'एक था टाइगर' (32.93) करोड़ रुपये और 'सिंघम रिटर्न्स' (32.10 करोड़ रुपये) है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Awarapan 2 box office collection on 15 august know total earnings of Emraan Hashmi Film

फिल्म 'आवारापन 2' के ट्रेलर में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

किन फिल्मों से भी है मुकाबला?
फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने आज दूसरे दिन 8.73 करोड़ रुपये कमाए हैं। सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भी लगी है। इसने आज 5.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं साउथ की ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी हाल ही में रिलीज हुई। इसने आज 2.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। आज यह फिल्में ‘आवारापन 2’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर सकी हैं।

विज्ञापन

Awarapan 2 box office collection on 15 august know total earnings of Emraan Hashmi Film

'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि शिवम पंडित (इमरान हाशमी) बैंकॉक में छह गोलियां लगने के बाद भी बच गया। भारत लौटकर वो छिपकर रहता है। एक दिन कब्रिस्तान में उसे एक बच्चा मिलता है, जिसे शिवम अनाथालय छोड़ जाता है। बच्ची का नाम वही आलिया रखता है।
आगे जाकर एक कपल उस बच्ची को गोद ले लेता है। फिर पता चलता है कि वो कपल एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का हिस्सा थे, जो आलिया को बेचने के बाद मार दिए गए। अब शिवम आलिया को बचाने के लिए बैंकॉक जाता है।
बैंकॉक पहुंचने के बाद शिवम जोरावर (पूरन गब्बी) की गैंग का हिस्सा बनकर आलिया को ढूंढता है। जोरावर का गैंगवॉर नफीसा (शबाना आजमी) से चलता है और इस सबके बीच शिवम को जोरावर की बहन जारा (दिशा पाटनी) से प्यार हो जाता है।