Awarapan 2 Worldwide Collection : इमरान हाशमी की फिल्म ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इतने करोड़ कमाए
Aug 15, 2026 07:30 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने वर्ल्डवाइड पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं, इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। जानें पहले दिन कितनी हुई कमाई।

आवारापन 2 की वर्ल्डवाइड कमाई
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2, साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और अब जब मूवी रिलीज हो गई तो फिल्म की कमाई से पता चल रहा है कि सच में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आवारापन 2 ने साथ में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से ज्यादा कमाई की है। अब बताते हैं आपको फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ की कमाई की है।
आवारापन 2 ने कितनी की वर्ल्डवाइड कमाई
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने वर्ल्डवाइड 27.20 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल, फिल्म ने भारत में नेट 21 करोड़ की कमाई की है। वहीं ग्रॉस 25.20 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 27.20 करोड़ की कमाई की है।
आवारापन 2 से इमरान का बना रिकॉर्ड
इस कलेक्शन के साथ आवारापन 2, इमरान की बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले तक इमरान की सिर्फ 2 फिल्मों ने डबल डिजिट ओपनिंग की थी और वो थी राज 2 और बादशाहो। राज 2 ने 10.35 करोड़ कमाए थे। वहीं बादशाहो ने 12.60 करोड़ की कमाई की थी। अब आवारापन 2 ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया।
बता दें कि आवारापन के पहले पार्ट ने ओपनिंग डे पर 79 लाख रुपये की कमाई की थी और पहले वीकेंड पर 2.88 करोड़ की कमाई की थी। पहला पार्ट तो जबकि फ्लॉप हुआ था।
आवारापन 2 के बारे में जानें
आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। वहीं विशेष भट्ट ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान ने शिवम पंडित का किरदार निभाया है। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की लीड रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बंटवारा 1947 से टक्कर
बंटवारा 1947 भी शुक्रवार को आवारापन 2 के साथ रिलीज हुई है। सनी देओल की यह फिल्म लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 से पीछे रह गई है। बंटवारा 1947 ने भारत में नेट 5.75 करोड़ की कमाई की। वहीं भारत में ग्रॉस मूवी ने 6.84 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 8.34 करोड़ की कमाई की है। तो इस कलेक्शन के साथ बंटवारा 1947 पीछे रह गई, लेकिन देखते हैं कि वीकेंड कलेक्शन के साथ कौनसी फिल्म बाजी मारती है।
