भूल जाओ इलेक्ट्रिक कारों की महंगी कीमतें, BaaS के साथ मिलेंगी बहुत सस्ती; 1Km का खर्च ₹2.6 से शुरू

Jul 26, 2026 07:31 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

जिन लोगों का बजट कम होता है, या फिर कम कीमत में ज्यादा दमदार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 'बैटरी-एज-अ-सर्विस' (BaaS) मॉडल का ऑप्शन मिलता है। BaaS में EV की पूरी कीमत एक बार में चुकाने के बजाय, ग्राहक बिना बैटरी के गाड़ी खरीद सकते हैं।

5 Indian Electric Cars Available With BaaS

BaaS सर्विस वाली इलेक्ट्रिक कार

Vayve Mobility EVA

केवल

₹4,249/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

देश के अंदर अब इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन हैं। इसमें हैचबैक से SUVs तक शामिल हैं। वहीं, लोग अपने बजट के हिसाब से भी इन कारों को चुन सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों का बजट कम होता है, या फिर कम कीमत में ज्यादा दमदार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 'बैटरी-एज-अ-सर्विस' (BaaS) मॉडल का ऑप्शन मिलता है। BaaS में EV की पूरी कीमत एक बार में चुकाने के बजाय, ग्राहक बिना बैटरी के गाड़ी खरीद सकते हैं। वहीं, बैटरी के इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर सब्सक्रिप्शन फीस देनी पड़ती है। इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है। भारतीय बाजार में BaaS के साथ मिलने वाले ऐसे ही मॉडल के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

1. Kia Syros EV
शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए
किआ न्यू सिरोस EV के साथ BaaS मॉडल पेश करने वाली नई कार निर्माता कंपनी बन गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV की स्टैंडर्ड कीमत 13.49 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच है। हालांकि, जो खरीदार BaaS चुनते हैं, वे इसे सिर्फ 7.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। बैटरी रेंटल चार्ज 3.30 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। कंपनी 15 साल तक की लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी और अनलिमिटेड किलोमीटर की सुविधा भी दे रही है। सिरोस EV 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। इसकी रेंज 526 km तक है।

Vayve Mobility EVA

MG ZS EV

Audi e-tron

Tata Sierra

VinFast VF7

2. MG Comet EV
शुरुआती कीमत 4.92 लाख रुपए
MG कॉमेट EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। BaaS प्रोग्राम के साथ यह और भी ज्यादा अफॉर्डेबल हो जाती है। बैटरी के साथ इसके बेस एक्जीक्यूटिव वैरिएंट की कीमत 7.63 लाख रुपए है, लेकिन BaaS स्कीम के तहत, इसकी कीमत सिर्फ 4.92 लाख रुपए है। साथ ही, 3.2 रुपए प्रति किलोमीटर का बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज भी है।

3. Tata Punch.ev
शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए
टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च हुई पंच.ev फेसलिफ्ट के लिए BaaS ऑप्शन भी पेश किया है। अभी यह स्कीम 30 kWh बैटरी पैक वाले बेस Smart वैरिएंट पर उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 9.69 लाख रुपए है। हालांकि, इसके खरीदार BaaS प्रोग्राम चुनकर इसे 6.49 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। बैटरी रेंटल फीस 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर तय की गई है। इससे शुरुआती खरीद कीमत 3.2 लाख रुपए कम हो जाती है।

4. Tata Tiago.ev
शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख रुपए
टाटा टियागो.ev फेसलिफ्ट भी उन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जो BaaS ऑप्शन के साथ आती हैं। बैटरी के साथ इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 6.99 लाख रुपए से शुरू होती है। हालांकि, BaaS स्कीम चुनने वाले खरीदार इसे 4.69 लाख रुपए की काफी कम शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसकी बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर है। इससे शुरुआती ओनरशिप कॉस्ट 2.3 लाख रुपए कम हो जाती है।

5. Maruti Suzuki e Vitara
शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपए
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी ई विटारा भी BaaS प्रोग्राम के साथ आती है। स्टैंडर्ड Delta वैरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपए है, लेकिन BaaS स्कीम के साथ इसकी कीमत 10.99 लाख रुपए है। इससे शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए कम हो जाती है। हायर Zeta और Alpha वैरिएंट्स पर भी 5.5 लाख रुपए की बचत होती है। चुने गए वेरिएंट के आधार पर बैटरी रेंटल चार्ज 3.99 से 4.39 रुपए प्रति किलोमीटर के बीच होते हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें