बैटरी के बिना खरीदें टाटा की इलेक्ट्रिक कार! BaaS प्लान से लाखों रुपये तक सस्ती हुई शुरुआती कीमत

बैटरी के बिना खरीदें टाटा की इलेक्ट्रिक कार! BaaS प्लान से लाखों रुपये तक सस्ती हुई शुरुआती कीमत

EV खरीदने का बदल गया तरीका! Tata ने शुरू किया BaaS प्लान, लाखों रुपये तक कम हुई कार की शुरुआती कीमत

अगर आप Tata की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. Tata Motors ने अपनी पूरी EV रेंज के लिए Battery-as-a-Service यानी BaaS मॉडल शुरू कर दिया है. पहले यह सुविधा सिर्फ Tiago EV और Punch EV जैसे चुनिंदा मॉडल्स तक सीमित थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों तक भी पहुंचा दिया है.

इसका मतलब है कि अब Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और फ्लैगशिप Harrier EV को भी BaaS मॉडल के साथ खरीदा जा सकता है. इस मॉडल में कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी होती, जिससे EV की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है. Tata EV की शुरुआती कीमत BaaS के साथ 4.69 लाख रुपये तक पहुंच गई है.

कार और बैटरी की कीमत होगी अलग

BaaS मॉडल में कार और बैटरी की लागत को अलग-अलग कर दिया जाता है. ग्राहक को कार की कीमत और बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाने के बजाय दोनों के लिए अलग फाइनेंसिंग करनी होती है. Tata इसे ड्यूल-लोन फाइनेंस प्रोडक्ट के तौर पर पेश करती है, जो फाइनेंसर की मंजूरी और तय शर्तों पर निर्भर करता है.

बैटरी के लिए ग्राहक को एक तय अवधि तक अलग से भुगतान करना होता है. इसकी मासिक किस्त बैटरी की क्षमता, डाउन पेमेंट और लोन की अवधि जैसी चीजों के आधार पर तय हो सकती है. यानी ज्यादा बड़ी बैटरी वाले मॉडल में बैटरी से जुड़ा भुगतान भी ज्यादा हो सकता है.

बैटरी के इस्तेमाल पर देना होगा अलग चार्ज

BaaS मॉडल में बैटरी की लागत सिर्फ फाइनेंसिंग तक सीमित नहीं है. बैटरी के इस्तेमाल के लिए भी तय शुल्क देना होता है, जो कुछ मॉडल्स में किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है. यानी शुरुआत में कार खरीदने के लिए कम रकम खर्च होगी, लेकिन बाद में बैटरी इस्तेमाल के अनुसार भुगतान करना पड़ेगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस चार्ज में चार्जिंग, कार की सर्विस या रिपेयर का खर्च शामिल नहीं है. इन सभी चीजों का भुगतान ग्राहक को अलग से करना होगा.

ग्राहक के पास सामान्य तरीके से कार और बैटरी खरीदने का विकल्प भी रहेगा. वहीं, अगर कोई व्यक्ति शुरुआत में ज्यादा रकम खर्च नहीं करना चाहता है, तो वह BaaS मॉडल चुन सकता है.

किन लोगों के लिए काम का है BaaS?

BaaS खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो EV खरीदते समय अपना शुरुआती खर्च कम रखना चाहते हैं. हालांकि, इसका फायदा हर ग्राहक के लिए एक जैसा नहीं होगा. यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आप रोजाना कितनी दूरी तय करते हैं.

Tata Tiago EV BaaS की कीमत

Tata Tiago EV की सामान्य शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है. BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये हो जाती है. इसके अलावा बैटरी इस्तेमाल के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. इसमें 19kWh बैटरी मिलती है.

Tata Punch EV BaaS की कीमत

Punch EV की सामान्य शुरुआती कीमत 9.79 लाख रुपये है. BaaS के साथ इसे 6.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैटरी इस्तेमाल के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज लगेगा। इसमें 30kWh बैटरी दी गई है.

Tata Nexon EV BaaS की कीमत

Nexon EV की सामान्य शुरुआती कीमत 14.34 लाख रुपये है, जबकि BaaS मॉडल में इसकी शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये हो जाती है. बैटरी इस्तेमाल के लिए 4.4 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। Nexon EV में 45kWh बैटरी मिलती है.

Tata Curvv EV BaaS की कीमत

Curvv EV की सामान्य शुरुआती कीमत 17.19 लाख रुपये है. BaaS मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये हो जाती है. बैटरी इस्तेमाल के लिए 5 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज लगेगा. इसमें 55kWh बैटरी दी गई है.

Tata Sierra EV BaaS की कीमत

Sierra EV की सामान्य शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है. BaaS ऑप्शन के साथ इसे 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैटरी इस्तेमाल के लिए 5.5 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। इसमें 63kWh बैटरी मिलती है.

Tata Harrier EV BaaS की कीमत

Tata Harrier EV की सामान्य शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपये है. BaaS मॉडल में इसकी शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये हो जाती है. इसके अलावा बैटरी इस्तेमाल के लिए 5.9 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. Harrier EV में 65kWh बैटरी दी गई है.

कुल मिलाकर, BaaS मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है. हालांकि, कार चुनने से पहले बैटरी इस्तेमाल का प्रति किलोमीटर चार्ज और अपनी रोजाना की ड्राइविंग के हिसाब से कुल खर्च जरूर समझ लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 100hp पावर और 21kmpl तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Renault Triber का पावरफुल टर्बो वेरिएंट

Chery Exeed ET8 REEV: एक बार में 1300 km दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक कार, भारत में एंट्री की तैयारी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button