Bank Holiday 29 August 2026: कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान? 29 अगस्त शनिवार को छुट्टी है या नहीं, RBI की लिस्ट देखकर करें फैसला

Bank Holiday 29 August 2026: आज रक्षाबंधन के चलते कई राज्यों में बैंक बंद हैं। ऐसे में ग्राहकों के बीच शनिवार को बैंक खुलने या बंद रहने को लेकर असमंजस है। बैंक शनिवार को खुले रहेंगे या नहीं, यह जानने के लिए ग्राहकों को अपने राज्य की बैंक छुट्टी की लिस्ट देखनी जरूरी है।

Bank Holiday 29 August 2026: कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान? 29 अगस्त शनिवार को छुट्टी है या नहीं, RBI की लिस्ट देखकर करें फैसला

(Bank Holiday 29 August 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 28, 2026 / 04:39 pm IST

Published Date: August 28, 2026 4:35 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे।
  • यह अगस्त का पांचवां शनिवार है।
  • दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

नई दिल्ली: Bank Holiday 29 August 2026: रक्षाबंधन की वजह से आज 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं (Bank Holiday 29 August 2026) बंद हैं। ऐसे में ग्राहकों के बीच अब यह सवाल बना हुआ है कि क्या कल शनिवार 29 अगस्त को भी बैंक बंद रहेगे? अगर आप कल बैंक जाकर जरूरी काम पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले छुट्टी की स्थिति जरूर जान लें। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती और राज्य के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।

29 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद रहेगा

29 अगस्त अगस्त महीने का पांचवां शनिवार है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाओं में अवकाश (Bank Holiday 29 August 2026) रहता है, जबकि पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं। इसलिए 29 अगस्त को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकेंगे। SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और बंधन बैंक समेत सरकारी और निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज जारी रहेगा।

28 अगस्त को इन राज्यों में बैंक बंद

आज रक्षाबंधन के अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से भी बैंक शाखाओं पर छुट्टी है। RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में आज बैंक बंद हैं। अलग-अलग जगहों पर छुट्टी का कारण अलग है। कहीं रक्षाबंधन, तो कहीं श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल जैसे स्थानीय पर्वों के कारण बैंक बंद हैं।

इन राज्यों में आज बैंक खुले रहे

देश के कुछ हिस्सों में आज बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। अगरतला, आइजोल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, मेघालय और आंध्र प्रदेश में बैंक शाखाएं खुली रहीं। इससे साफ है कि रक्षाबंधन की बैंक छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं होती।

Join Our Whatsapp Group

बैंक की छुट्टी हर राज्य में अलग क्यों?

बैंकों की छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियों (Bank Holiday 29 August 2026) के आधार पर तय की जाती हैं। किसी राज्य में स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद हो सकता है, जबकि उसी दिन दूसरे राज्य में बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की RBI हॉलिडे लिस्ट देखना सबसे सही तरीका है। शाखा बंद होने की स्थिति में ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Nepal Flood Update: नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 469, 1 हजार लोग अब भी लापता, तलाश और बचाव अभियान जारी 
  • MP Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी, माउंट आबू का मिला खास न्योता 
  • Bilaspur Bilasa Airport: बिलासपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, देखते ही देखते मची अफरातफरी 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  क्या 29 अगस्त शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

उत्तर:  नहीं, 29 अगस्त अगस्त महीने का पांचवां शनिवार है। इस दिन बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

प्रश्न 2:  बैंक महीने के किन शनिवार को बंद रहते हैं?

उत्तर:  बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

प्रश्न 3:  क्या रक्षाबंधन पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं?

उत्तर:  नहीं, रक्षाबंधन की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती। यह राज्य के स्थानीय अवकाश पर निर्भर करती है।

प्रश्न 4:  28 अगस्त को किन राज्यों में बैंक बंद रहे?

उत्तर:  गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहे।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Bank Holiday 29 August 2026: Planning to visit the bank tomorrow? Check the RBI list to decide whether there is a holiday on Saturday, August 29