Bank Strike Update: 11 से 14 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक! जानें हड़ताल और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम अटका है, जैसे चेक क्लियरेंस, कैश जमा/निकालना या पासबुक अपडेट कराना तो उसे निपटाने के लिए आपको इंतजार करना होगा. 11 सितंबर से देश भर के बैंकों में लगातार 4 दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर (शुक्रवार) को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (Nationwide Bank Strike) बुलाई गई है, जिसके तुरंत बाद शनिवार, रविवार और गणेश चतुर्थी की छुट्टियां हैं. आइए जानते हैं बैंकों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा.
---विज्ञापन---
BRICS Summit के कारण 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के दफ्तर रहेंगे बंद, क्या बैंक खुलेंगे? जानें
11 से 14 सितंबर: लगातार 4 दिनों का शेड्यूल
- 11 सितंबर, शुक्रवार, राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) : सरकारी बैंकों में कामकाज ठप/धीमा
- 12 सितंबर, शनिवार, दूसरा शनिवार (Second Saturday): पूरे देश में बैंक बंद
- 13 सितंबर, रविवार,साप्ताहिक अवकाश (Sunday): पूरे देश में बैंक बंद
- 14 सितंबर, सोमवार, गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) : कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश
क्या है बैंकों की मांग
पहली मांग है कि 8 मार्च, 2024 को हुए समझौते/संयुक्त नोट के मुताबिक बैंक में 5 वर्किंग डे किए जाएं. दरअसल, पांच दिन के बैंकिंग वीक की मांग कई सालों से पेंडिंग हैं. यूनियंस के मुताबिक, बैंक 2015 में पांच दिन के सप्ताह की ओर बढ़ने पर सहमत हो गए थे, जब दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी. दूसरी मांग है कि सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को वापस लिया जाए, जिसे सरकार ने वापस ले लिया है. तीसरी मांग है आपसी बातचीत के जरिए इंसेंटिव योजना में बदलाव करना और लंबित बचे हुए मुद्दों का समाधान करना.
---विज्ञापन---
किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
सरकारी बैंकों में काम ठप: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और कैनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों में काउंटर सर्विसेज, ड्राफ्ट बनवाना, लोन क्लीयरेंस और मैनुअल ट्रांसफर ठप रह सकते हैं.
एटीएम (ATM) में कैश की किल्लत: लगातार 3 से 4 दिन बैंक बंद रहने के कारण शहरों के कई एटीएम में कैश खत्म होने की समस्या आ सकती है.
---विज्ञापन---
Bank Holidays September 2026: जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्राइवेट बैंक (Private Banks): एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस (Axis) बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं. इसलिए 11 सितंबर को इनमें कामकाज होगा, लेकिन शनिवार (12 सितंबर) और रविवार (13 सितंबर) को ये भी बंद रहेंगे.
---विज्ञापन---
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
ब्रांच भले बंद रहें, लेकिन नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.