Bareilly News: आंवला नगर पालिका में 32.50 लाख रुपये का घोटाला, चेयरमैन आबिद अली समेत तीन लोग दोषी
Wed, 05 Aug 2026 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 11:37 AM IST
सार
बरेली में आंवला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आबिल अली घोटाले में फंस गए हैं। नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों में 32.50 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में चेयरमैन समेत तीन लोग दोषी पाए गए हैं। इन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
आंवला नगर पालिका के चेयरमैन आबिद अली - फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के नगर पालिका परिषद आंवला में 32.50 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। मंडलायुक्त के आदेश पर प्राविधिक परीक्षक ने जांच की तो मौजूदा चेयरमैन सैयद आबिद अली, तत्कालीन ईओ जितेंद्र कुमार, ठेकेदार मंसूर अली समेत अन्य दोषी पाए गए। मंडलायुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। दोषियों से रकम की वसूली व कटौती की जाएगी। साथ ही, बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
सभासद सूरजपाल मौर्य, सचिन गुप्ता, रानी देवी, माया, अनुप्रिया व आंवला निवासी विशंभर दयाल ने 24 सितंबर 2025 को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका आंवला में निर्माण कार्यों सहित अन्य मदों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इसकी जांच ग्राम्य विकास विभाग के प्राविधिक परीक्षक (टीएसी) से कराई गई। जांच में स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने के दो कार्यों में घपला सामने आया। 155 मिमी मानक के बजाय 135 मिमी बॉटम डायमीटर के पोल लगाए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Budaun: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, युवक ने निर्माणाधीन मकान में खींचा, शोर मचाने पर बुलेट छोड़कर भागा
विज्ञापन
इस मामले में संबंधित ठेकेदार, अभियंताओं, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और मौजूदा चेयरमैन के विरुद्ध 2.33 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई है। जांच में चार निजी शिक्षण संस्थानों में नगर पालिका की ओर से लगाए वाटर कूलर को जनहित के विपरीत माना गया। लागत निर्धारण में भी अनियमितताएं मिलने पर 20.44 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई। सीसी रोड और नाली निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमियां मिलने पर 50,391 रुपये और साइन बोर्ड के वजन में कमी पाए जाने पर 22,302 रुपये की वसूली प्रस्तावित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.