Batwara 1947 Vs Awarapan 2: एडवांस बुकिंग में ही नहीं, यहां भी सनी देओल पर भारी पड़ गए इमरान हाशमी

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमागरों में दो बड़ी फिल्में आ रही हैं. एक सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और करण देओल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ है. दूसरी फिल्म है नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर ‘आवारापन 2’. शुरुआत से माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में सनी देओल इमरान हाशमी पर भारी पड़ेंगे. पर हकीकत में तो इसका उल्टा होता नज़र आ रहा है.

पहले तो सनी देओल की ‘बंटवारा 1947‘ एडवांस बुकिंग के मामले में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे हो गई. दोनों की एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये का अंतर नज़र आ रहा है. अब ये फिल्म बुक माय शो पर लाइक्स के मामले में भी काफी पीछे नज़र आ रही है. दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को साथ रिलीज़ होने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: एक ही दिन रिलीज होंगी Shabana Azmi की दो फिल्में, आवारापन 2 और बंटवारा 1947 के क्लैश पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

यहां भी हार गए सनी देओल

टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो पर फैंस फिल्मों को लाइक कर के बताते हैं कि वो इसमें दिलचस्पी ( Interested) ले रहे हैं. इससे भी पता चलता है कौन सी फिल्म का लोगों में कितना क्रेज़ है. पर इस रेस में भी सनी देओल पिछड़ गए हैं. गुरुवार को शाम 6 बजे तक 3 लाख 33 हज़ार से ज्यादा लोगों ने ‘आवारापन 2’ में दिलचस्पी दिखाई. वहीं ‘बंटवारा 1947’ को करीब 1 लाख 40 हज़ार लोगों ने ही लाइक किया.

‘बंटवारा 1947’ से जुड़ा है आमिर खान का नाम

‘बंटवारा 1947’ एक ऐतिहासिक और आजादी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘आमिर खान प्रोडक्शन्स’ के तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. आमिर लगातार इस फिल्म को फिल्म के सितारों के साथ प्रमोट भी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सनी की फिल्म सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में अच्छा प्रदर्शन करेगी. हालांकि फिल्म कितना कमाएगी इसका पता तो रिलीज़ के बाद ही चलेगा.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button