Bay of Bengal: ओडिशा तट के करीब कार्गों जहाज डूबा, 22 लापता, बचाव अभियान जारी
बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से 240 समुद्री मील दूर ‘ओशन विनर’ मालवाहक जहाज डूबा. जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे, जिनकी तलाश को लेकर भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया.
बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से 240 समुद्री मील दूर ‘ओशन विनर’ मालवाहक जहाज डूबा. जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे, जिनकी तलाश को लेकर भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/22/bay-of-bengal-2026-08-22-23-51-28.jpg)
ओडिशा के तट के करीब बंगाल की खाड़ी पनामा में झंडे वाला मालवाहक जहाज MV ओशन विनर शनिवार को डूब गया. उसका शनिवार को संपर्क टूट गया था. जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 20 चीनी नागरिक, म्यांमार के तीन नागरिक और बांग्लादेश का एक नागरिक सवार था. भारतीय तटरक्षक बल ने अब तक दो लोगों को बचा लिया है, वहीं बाकी क्रू सदस्यों की तलाश चल रही है.
भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, जहाज डूबने से पहले MV ओशन विनर से संपर्क टूटने की सूचना मिली. अधिकारियों ने जानकारी दी कि जहाज ओडिशा के पारादीप तट के करीब 240 समुद्री मील दूर डूबा गया. यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा के तट से रवाना हुआ था. इसमें सिंगापुर के लिए आयरन ओर ले जाया जा रहा था. इससे पहले एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि अधिकारियों को शुरुआत में यह सूचना मिली थी कि कितने क्रू सदस्यों को बयान बचाया गया है. अब तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि दो लोगों को बचा लिया गया है.
बचाव अभियान जारी है
जहाज से संपर्क टूटने और उसके डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया. इसके आसपास मौजूद अन्य जहाजों को अलर्ट किया गया है. लापता क्रू सदस्यों की तलाश में सहायता के लिए कहा गया है. बचाव अभियान का मुख्य उद्देश्य बाकी क्रू सदस्यों का पता लगाना और उनके हालात की जानकारी हासिल करना है. जहाज किन हालात में डूबा, इसकी सही वज का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ओशन विनर में कुल 24 सदस्य सवार थे
तटरक्षक बल के अनुसार, MV ओशन विनर में कुल 24 सदस्य सवार थे. पारादीप से करीब 240 समुद्री मील की दूरी पर यह जहाज डूब गया. इसके बाद तटरक्षक बल, नौसेना और आसपास के जहाज बचाप अभियान में कूद गए. अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है. वहीं बाकी क्रू सदस्यों की तलाश हो रही है. जहाज डूबने के हालात और लापता लोगों की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें