‘मुस्कुराने वाले लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस’: BBAU दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम बोले- टेंशन लेना नहीं, देना है; राजनाथ सिंह भी मौजूद - Lucknow News

LIVE

‘मुस्कुराने वाले लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस’:BBAU दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम बोले- टेंशन लेना नहीं, देना है; राजनाथ सिंह भी मौजूद

लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BBAU में दीक्षांत समारोह के एक दिन पहले फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। ये रिहर्सल के दौरान की तस्वीर है। - Dainik Bhaskar

BBAU में दीक्षांत समारोह के एक दिन पहले फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। ये रिहर्सल के दौरान की तस्वीर है।

लखनऊ के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों से कहा, ये तय करके जाओ कि टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है। ऐसा ज्ञान लेकर जाओ कि देश-दुनिया में भारत माता को सर्वोच्च स्थान दिला सको।

उन्होंने कहा, कौन सोचता था कि मुस्कुराने की पहचान वाले लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। आज दुश्मन देश ब्रह्मोस के बारे में सुनते हैं तो उनकी धुकधुकी बढ़ने लगती है।

साढ़े तीन साल बाद हो रहे इस कार्यक्रम में 8,551 स्टूडेंट्स को उपाधि दी जा रही है। समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। समारोह में 22 मेधावियों को मंच से सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह की 3 तस्वीरें देखिए…

समारोह में 22 मेधावियों को मंच से सम्मानित किया गया।

समारोह में 22 मेधावियों को मंच से सम्मानित किया गया।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे BBAU बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे BBAU बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

……………….

11वें दीक्षांत समारोह के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- मेरा सौभाग्य है कि यह शैक्षिक संस्थान मेरे संसदीय क्षेत्र में है

राजनाथ सिंह ने कहा हमें ये मानना होगा कि कोई न कोई सुपर पॉवर है हमारा काम तो सिर्फ काम करना है। और काम भी छोटे मन से नहीं करना।ध्यान रखना है कि अहंकार नहीं करना। किसी भी नंबर पर लगा हुआ पॉइंट उसकी वैल्यू को कम कर देता है। आपके मन में यदि अहंकार है तो ये मान लीजिए कि आपकी वैल्यू कम हो गई।

ये मेरा सौभाग्य है कि बाबा साहब के नाम पर ये शैक्षिक संस्थान मेरे संसदीय क्षेत्र में है। Justice, Equality, Liberty के मूल्यों पर भी आपको फोकस करना है। आप सभी को बधाई और बड़े होने के नाते मैं भी शिक्षक रहे चुका हूं आप सभी को आशीर्वाद।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

'पद मिलने के बाद गर्मी नहीं, जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए'

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब वे पढ़ते थे, तब लगता था कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अंदर पद की गर्मी को बर्दाश्त करने की अद्भुत क्षमता है। ये तय करके जाओ कि टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है। कौन सोचता था कि मुस्कुराने की पहचान वाले लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। आज दुश्मन देश ब्रह्मोस के बारे में सुनते हैं तो उनकी धुकधुकी बढ़ने लगती है।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

22 मेधावियों को मंच से सम्मानित किया गया, 2 VIDEOS

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

'जीवन क्या मिलेगा, यह प्रश्न नहीं, बल्कि यह प्रश्न होना चाहिए कि मैं समाज को क्या दे सकूंगा'

कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा प्रिय विद्यार्थियों, सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद उन लोगों को कभी न भूलें, जिनकी बदौलत आपने यह सफलता हासिल की है। जीवन में मुझे क्या मिलेगा, यह प्रश्न नहीं होना चाहिए। बल्कि यह प्रश्न होना चाहिए कि मैं समाज को क्या दे सकूंगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंक्तियों को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा—

“बाधाएं आती हैं, आएं, घिरे प्रलय की घोर घटाएं, कदम मिलाकर चलना होगा।”

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

'भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ आधुनिक विज्ञान पर फोकस'

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ आधुनिक विज्ञान पर फोकस करते हुए स्टूडेंट्स को सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आज कुल 8,551 स्टूडेंट्स को उपाधि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि NIRF रैंकिंग में विश्वविद्यालय को संबंधित श्रेणी में देश में 37वां स्थान मिला है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालय को स्टार रेटिंग भी दी गई है। पिछले सत्र में 55 विदेशी स्टूडेंट्स को दाखिला दिया गया।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पंचकोषीय आधारित शिक्षा मॉडल अपनाया है। स्टूडेंट्स की प्रतिभा और रुचियों को बढ़ावा देने के लिए हॉबी क्लब शुरू किए गए हैं। ‘नवकल्पना’ के नाम से इन्क्यूबेशन सेंटर और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की पहल की गई है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विश्वविद्यालय में ‘उम्मीद’ परामर्श केंद्र भी स्थापित किया गया है।

06:22 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BBAU पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BBAU पहुंचे और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।

06:14 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दीक्षांत समारोह से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर प्रणव कुमार

05:30 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मेडल पाने वालों में बेटियों ने मारी बाजी

दीक्षांत समारोह में साल 2023, 2024, 2025 और 2026 के कुल 8551 स्टूडेंट्स को उपाधि मिलेगी। इनमें 4832 मेल अभ्यर्थी है जबकि 3719 फीमेल अभ्यर्थी है। इनमें से 508 मेधावियों को मेडल मिलेंगे। मेडल पाने वालों में 342 बेटियां है। जबकि 166 बॉयज को मेडल से नवाजा जाएगा। 508 में से 278 मेडल SC-ST कैटेगरी के छात्रों को मिलेंगे। इनमें 89 बॉयज और 189 फीमेल अभ्यर्थी है।

05:26 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

इनको मिलेगी UG, PG और पीएचडी की उपाधि

कॉन्वोकेशन के दौरान पीएचडी उपाधि पाने वालों में 412 स्टूडेंट्स है। इनमें 205 फीमेल और 207 मेल अभ्यर्थी है। पीजी के कुल 4662 स्टूडेंट्स में से 2402 मेल अभ्यर्थी है। जबकि 2260 फीमेल अभ्यर्थी है। इनमें NEP के तहत 228 स्टूडेंट्स ने UG पाठ्यक्रमों से 3 साल में एग्जिट किया है। UG में 2 हजार 771 स्टूडेंट्स को उपाधि मिलेगी। इनमें 1042 फीमेल स्टूडेंट्स है।

05:20 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रभा चंद्रा को कुल 4 अवॉर्ड मिलेंगे

इस बार के कॉन्वोकेशन में एमए हिस्ट्री की छात्रा प्रभा चंद्रा को कुल 4 अवार्ड्स से नवाजा जाएगा। इनमें 3 गोल्ड मेडल के अलावा आरडी सोनकर अवॉर्ड भी शामिल है। इसके अलावा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को साल 2023 , शिवांगी को साल 2024, सोनी निर्मल को साल 2025 का आरडी सोनकर अवॉर्ड दिया जाएगा।

05:04 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सिविल सेवा में करियर बनाने का लक्ष्य

4 अवॉर्ड पाने वाली सीतापुर की प्रभा चंद्रा को BBAU के अमेठी कैंपस से 2024 में SC-ST कैटेगरी में बीए में टॉपर का एक स्वर्ण पदक मिलेगा। जबकि 2024 में लखनऊ कैंपस से एमए इतिहास में सामान्य और SC-ST दोनों श्रेणी में ओवर ऑल टॉपर के लिये दो स्वर्ण पदक और इतिहास में सर्वाधिक अंक पाने पर आरडी सोनकर समेत चार पदक दीक्षांत में मिलेंगे।

प्रभा चंद्रा ने बताया कि फिलहाल पीएचडी की तैयारी जारी है। हालांकि, करियर सिविल सेवा बनाने का लक्ष्य है। परिवार में पिता निर्मल चन्द्रा किसान और मां रेनू गृहणी और चार भाई-बहन हैं।

05:03 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

फ्यूल और इनर्जी में स्टार्टअप बनाना

कुशीनगर के ब्रजेश गुप्ता को 2023 में बीटेक मैकेनिकल में टॉप करने पर स्वर्ण पदक मिलेगा। मौजूदा समय में धनबाद आईआईटी से एमटेक फ्यूल और इनर्जी इंजीनियिरंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी करने के बजाए खुद का स्टार्टअप बनाएंगे। इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। परिवार में पिता रामाज्ञा गुप्ता व्यवसायी, मां गीता देवी गृहणी और चार भाई है।

04:50 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

निगोहां की बेटी शांभवी को मिलेगा गोल्ड मेडल

लखनऊ के निगोहां की बेटी शांभवी दीक्षित को समाजशास्त्र विभाग में टॉप प्रदर्शन करने पर साल 2026 के गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है। शांभवी के पिता पंकज दीक्षित हैं, जबकि माता रीता दीक्षित हैं। पिता पंकज ने बताया कि बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82% अंक प्राप्त किए थे।

04:45 AM29 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

समारोह के लिए ड्रेस कोड हुआ तय

दीक्षांत समारोह के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के तहत छात्रों को क्रीम चूड़ीदार कुर्ता-पायजामा पहनना होगा। छात्राओं के लिए क्रीम चूड़ीदार सलवार-शूट या साड़ी निर्धारित की गई है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को विश्वविद्यालय में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ।