BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज| Navbharat Live
Updated On: Aug 07, 2026 | 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Team India Practice Video: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया का अभ्यास वीडियो साझा किया, जिसमें नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष खिलाड़ियों को खास चुनौती देते दिखे।

टीम इंडिया का अभ्यास वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
BCCI Shares Team India Practice Video: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस अहम टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के मैदानों पर जमकर पसीना बहा रही है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में कप्तान शुभमन गिल और टीम के बाकी धाकड़ बल्लेबाज श्रीलंका की स्पिन पिचों से निपटने के लिए नेट्स में खास तैयारी करते दिख रहे हैं। वीडियो में तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स की सटीक गेंदबाजी की झलक भी देखने को मिल रही है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से ये सीरीज भारत के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए हर खिलाड़ी मैदान पर अपना पूरा जोर लगा रहा है। फैंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया खिलाड़ियों का ये जोश काफी पसंद आ रहा है।
Geared 🆙 for Match Day! All set for the multi-day warm-up match against SLC XI starting today 👌👌#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/0V6zPjYiyH — BCCI (@BCCI) August 7, 2026
नए कोच का नया अंदाज
भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने अपने पहले ही ट्रेनिंग सेशन में खिलाड़ियों के लिए खास फील्डिंग चैलेंज रखा। टी दिलीप की जगह टीम से जुड़े शुभदीप घोष ने अभ्यास की शुरुआत अलग अंदाज में की। बीसीसीआई ने भी इस प्रैक्टिस सेशन का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया शुक्रवार से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। इसी तैयारी के दौरान शुभदीप घोष ने खिलाड़ियों की फील्डिंग को बेहतर बनाने के लिए कई अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराईं।
सम्बंधित ख़बरें
Energy 🔛 Point 😎 An eventful fielding drill ahead of Match Day ft. Fielding Coach Subhadeep Ghosh 👌👌 WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/hbensQrXP7 pic.twitter.com/WGHWjzNDI7 — BCCI (@BCCI) August 6, 2026
कैसे हुआ फील्डिंग ट्रेनिंग सेशन?
शुभदीप घोष ने खिलाड़ियों को चार ग्रुप में बांटा। पहले ग्रुप में कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और मानव सुथार थे। दूसरे ग्रुप में केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और गुरनूर बरार को रखा गया। तीसरे ग्रुप में ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन शामिल थे। चौथे ग्रुप में प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और देवदत्त पडिक्कल को जगह मिली।
यह भी पढ़ें- SA-W vs IND-W: भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा तय, तीन फॉर्मेट में होगा मुकाबला, देखिए पूरा शेड्यूल
शुभदीप घोष ने खिलाड़ियों के लिए कुल चार तरह की फील्डिंग प्रतियोगिताएं रखीं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले चार मिनट की कैचिंग ड्रिल होगी, जिसमें चार अलग-अलग बोर्ड पर खिलाड़ियों को कैच पकड़ने की चुनौती मिलेगी। इसके बाद खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर कैचिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। आखिर में रिफ्लेक्स कैच की प्रैक्टिस होगी, जबकि गेंदबाजों के लिए ड्रॉप स्टेप कैच का अलग अभ्यास रखा गया।
