महिला एशिया कप जीतने पर पीएम ने टीम इंडिया को दी बधाई, ट्रॉफी विवाद पर BCCI ने बताया रुख

Lagatar Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल बताया. 

पीएम मोदी ने कहा कि एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, लगातार अच्छा प्रदर्शन और जज्बा देखने को मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम की यह जीत देश के लाखों युवाओं को क्रिकेट और दूसरे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. 

A proud moment for Indian cricket!

Congratulations to the Women’s team on winning the Asia Cup. Their confidence, consistency and remarkable spirit were on full display throughout the tournament.

May this triumph inspire millions of youngsters across the country to play more…

— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने भारतीय पुरुष टीम की ही तरह मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.  इस पूरे मामले पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम के फैसले का बचाव किया.

उन्होंने कहा कि 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं रखने की मांग उठी थी. लोगों का यह भी कहना था कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

सैकिया के मुताबिक, इसके बावजूद भारत सरकार ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति दी. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि भारत हर शर्त को स्वीकार करेगा.

उन्होंने कहा कि मोहसिन नकवी ACC अध्यक्ष होने के साथ-साथ PCB के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं.  ऐसे में भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं ले सकती थी. उन्होंने कहा कि महिला टीम ने इस फैसले के जरिए भारतीय पुरुष टीम के रुख के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है.

BCCI सचिव ने यह भी कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य ट्रॉफी किसी के हाथ से लेना नहीं, बल्कि टूर्नामेंट जीतना था. भारतीय टीम ने चैंपियन बनकर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है और बोर्ड को इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026