BCCI का बड़ा ऐलान, भारत और जापान के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला
BCCI ने 4 सितंबर को एक ऐतिहासिक ऐलान किया है. बोर्ड ने बताया है टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, जो इतिहास में पहली बार होगा.
BCCI ने 4 सितंबर को एक ऐतिहासिक ऐलान किया है. बोर्ड ने बताया है टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, जो इतिहास में पहली बार होगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/04/team-india-2026-09-04-17-35-56.jpg)
Team India
India vs Japan T20I: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार, 4 सितंबर को एक ऐतिहासिक ऐलान किया है. BCCI ने घोषणा की है कि एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. एशियन गेम्स में भारत अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा, लेकिन उससे ठीक 6 दिन पहले यानी 22 सितंबर को भारतीय टीम की टी20I में जापान से भिड़ंत होगी. बता दें कि मेंस क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के रूप में खेला जा रहा है.
BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस मुकाबले की जानकारी शेयर की है. बीसीसीआई ने बताया कि भारत और जापान के बीच एक टी20 मैच खेला जाएगा जो कि ऐतिहासिक है. बीसीसीआई ने यह भी बताया कि यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. भारत और जापान के बीच यह टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें जापान के तोचिगी प्रीफेचर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने की खुशी में होगा यह मैच
भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों (Diplomatic Relations) के 75 साल पूरे होने की खुशी में दोनों देशों के बीच 22 सितंबर को जापान के तोचिगी में एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला "स्पोर्ट 75" नाम की एक नई शुरुआत का हिस्सा है, जिसे जापानी पीएम साने ताकाइची और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग के दौरान तय किया गया था. इस पहल का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से दोनों देशों की दोस्ती को और गहरा करना है. इसके साथ ही, यह साझेदारी साल 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने के भारत के सपने को भी मजबूत करेगी, जिसमें दोनों देश खेल के क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे.
भारत बनाम जापान टी20I मैच पर क्या बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस ऐतिहासिक मैच पर खुशी जताते हुए कहा कि बोर्ड इस यादगार अवसर का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहा है, क्योंकि इसके जरिए भारतीय क्रिकेट टीम एक 'नए क्षेत्र' में कदम रख रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुकाबले से जापान और पूरे पूर्वी एशिया में क्रिकेट को एक नई पहचान मिलेगी और नए दर्शक इस खेल से जुड़ेंगे. सैकिया ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के रूप में बीसीसीआई की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि खेल का विकास पारंपरिक देशों से बाहर भी होना चाहिए और हम इस विकास में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. अंत में, उन्होंने भारत और जापान के बीच मजबूत और पुराने द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की और इस खास मैच को मुमकिन बनाने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया. बता दें कि इस बार एशियन गेम्स भी जापान की मेजबानी में हो रहा है.
The BCCI believes that the growth of cricket must extend beyond its traditional territories, and we recognise our responsibility to contribute to that growth: Mr Devajit Saikia (@lonsaikia), Honorary Secretary, BCCI @CricketJapanpic.twitter.com/Fs1i4kkRT7
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: क्रिकेट का 'Age Scam' एक्सपोज्ड! जानें कैसे खुली बंगाल के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों और अंडर-19 के बड़े स्टार्स की पोल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें