आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार को राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय बना ‘Best Performing Model District’

आरोग्य मंथन 2026 के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बिहार के बेगूसराय जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मॉडल जिले के रूप में मान्यता दी गई है। यह पुरस्कार प्रभावी ABDM कार्यान्वयन और विस्तारित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को उजागर करता है, जो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य टीमों और हितधारकों को उनके समन्वित प्रयासों के लिए स्वीकार करता है।

By Oneindia Staff

Time Published: Friday, September 25, 2026, 18:01 [IST]

पटना: बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बेगूसराय जिले को 5 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘Best Performing Model District’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के 8 वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

Begusarai tops ABDM model district award

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने यह सम्मान बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव और बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को प्रदान किया। पुरस्कार के जरिए बेगूसराय जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के नेतृत्व में राज्य में ABDM के विभिन्न घटकों के क्रियान्वयन और विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने के साथ नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ABDM का उद्देश्य देश में एक मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम तैयार करना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पक्षों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा सके।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों को मिली पहचान

बेगूसराय को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया गया है। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अनुसार, जिले में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

बिहार की डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में अहम उपलब्धि

बेगूसराय को मिला यह पुरस्कार बिहार की डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य में ABDM के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को इस सम्मान से प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने इस उपलब्धि के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन, जिला ABDM टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों और सभी संबंधित हितधारकों को बधाई दी है।

Read more about: