BGMI खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब महंगे फोन की जरूरत नहीं, बजट फोन में भी चलेगा गेम, जल्द आ रहा Lite वर्जन
Aug 17, 2026 09:14 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
BGMI Lite भारत में 2026 के आखिर तक लॉन्च होगा। Krafton ने इसकी पुष्टि कर दी है। ये BGMI खेलने वाले उन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जिनके फोन में गेम चल तो जाता है, लेकिन बार-बार Lag, Heating और कम FPS की परेशानी होती है।

कम रैम वाले फोन में भी चलेगा BGMI, भारत में आ रहा Lite वर्जन
BGMI Lite India Launch: BGMI खेलने वाले उन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है जिनके फोन में गेम चलाते समय Lag, Frame Drop या Performance की परेशानी होती है। Krafton ने आखिरकार BGMI Lite को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक इसका हल्का वर्जन 2026 के अंत तक भारत में आ जाएगा। यानी बजट और कम क्षमता वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले गेमर्स के लिए आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Krafton ने अभी सटीक लॉन्च डेट, गेम का Download Size, कितनी RAM चाहिए होगी, कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे और किन फोन में गेम चलेगा, इसकी जानकारी नहीं दी है। कंपनी इन डिटेल्स को लॉन्च के करीब शेयर करेगी।
इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक BGMI Lite का मकसद गेम को ऐसे यूजर्स तक पहुंचाना है जो मौजूदा BGMI को अपने फोन की क्षमता के कारण आसानी से नहीं चला पाते। यानी कंपनी का फोकस सिर्फ गेम को छोटा करने पर नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षमता वाले फोन पर बेहतर Gaming Experience देने पर है। ऐसे में अगर आपका फोन पुराना है या ज्यादा महंगा Gaming Smartphone नहीं है, तो BGMI Lite आपके लिए काफी काम का साबित होगा।
BGMI Lite का Download Size अभी सीक्रेट
BGMI जैसे बड़े गेम को अच्छी तरह चलाने के लिए फोन में पर्याप्त RAM, प्रोसेसर और ग्राफिक्स क्षमता होना जरूरी है। बजट या कुछ साल पुराने फोन में गेम चलने के बावजूद यूजर्स को कई बार परेशानी होती है। BGMI Lite को ऐसे ही यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यह सवाल शायद हर गेमर के मन में होगा कि BGMI Lite आखिर कितनी RAM वाले फोन में चलेगा? फिलहाल इसका जवाब नहीं है। Krafton ने BGMI Lite के लिए अभी Download Size की पुष्टि नहीं की है।
BGMI Lite की Pre-Registration कब होगी शुरू
अभी इसकी भी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। Krafton India ने सिर्फ इतना कहा है कि गेम 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। Exact Date और Pre-Registration की जानकारी बाद में सामने आएगी। BGMI Lite की घोषणा के बाद इंटरनेट पर फर्जी APK और Download Links की भरमार हो सकती है। ऐसे में गेमर्स को सावधान रहने की जरूरत है।
फिलहाल BGMI Lite का कोई आधिकारिक APK उपलब्ध नहीं है। इसी तरह कोई Official Early Access या Pre-Registration Link भी जारी नहीं हुआ है। इसलिए किसी अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड करके फोन में इंस्टॉल न करें। किसी भी फर्जी APK, Telegram Link या अनजान वेबसाइट से गेम डाउनलोड करने की कोशिश न करें।
जैसे ही कंपनी Pre-Registration शुरू करेगी, Exact Launch Date, System Requirements और Download Size जैसी जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है। BGMI Lite के जरिए Krafton ऐसे खिलाड़ियों तक पहुंच बनाना चाहता है जो मौजूदा गेम को अपने डिवाइस पर आसानी से नहीं चला पा रहे हैं। इससे कंपनी की गेमिंग कम्युनिटी भी बड़ी होगी। आम तौर पर Pre-Registration शुरू होने के बाद लॉन्च डेट को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ हो जाती है।
