BGMI Lite लॉन्च के लिए हो जाओ तैयार! रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू; ये है तरीका
Aug 19, 2026 10:22 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
BGMI Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा और गेम को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। करीब 1GB के शुरुआती डाउनलोड साइज वाला यह गेम कम पावर वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

BGMI Lite इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
भारत में BGMI खेलने वाले गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। Krafton ने Battlegrounds Mobile India यानी BGMI के Lite वर्जन की प्री-रजिस्ट्रेशन डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, भारत में BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से शुरू होगा। शुरुआत में यह सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी और प्लेयर्स Google Play Store के जरिए गेम के लिए अपना इंट्रेस्ट रजिस्टर करा सकेंगे।
सम्बंधित सुझाव
BGMI Lite को खास तौर से ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स तक BGMI का अनुभव पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आने वाला गेम अपेक्षाकृत कम क्षमता वाले और बजट स्मार्टफोन पर भी बेहतर तरीके से चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। हालांकि, Krafton ने अभी इसके लिए जरूरी RAM, प्रोसेसर या दूसरे हार्डवेयर की जानकारी शेयर नहीं की है।
25 अगस्त से शुरू होगा BGMI Lite Pre-Registration
Krafton India ने पुष्टि की है कि BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से भारत में शुरू होगा। फिलहाल यह सुविधा केवल Android डिवाइस के लिए उपलब्ध होगी। यूजर्स Google Play Store पर जाकर गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे।
हालांकि, कंपनी ने अभी BGMI Lite की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल गेम को 2026 के अंत तक लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी खिलाड़ियों को गेम के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। iPhone और iPad यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
सम्बंधित सुझाव
करीब 1GB होगा शुरुआती डाउनलोड साइज
BGMI Lite की सबसे खास बात इसका छोटा डाउनलोड साइज हो सकता है। Krafton ने बताया है कि गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। इससे उन यूजर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनके स्मार्टफोन में स्टोरेज सीमित है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 1GB शुरुआती डाउनलोड साइज है। गेम इंस्टॉल करने के बाद अतिरिक्त गेम फाइल्स, मैप्स या अन्य कंटेंट डाउनलोड करने की जरूरत होगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पुराने BGMI यूजर्स के लिए भी राहत
BGMI Lite में मौजूदा BGMI खिलाड़ियों के लिए भी एक नई सुविधा दी जाएगी। Krafton के मुताबिक, मौजूदा BGMI अकाउंट को BGMI Lite में इस्तेमाल करने के लिए किसी अलग अकाउंट ट्रांसफर प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। यानी खिलाड़ियों को अलग से अकाउंट माइग्रेशन जैसी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। कंपनी का कहना है कि खिलाड़ी गेम के लिए प्री-रजिस्टर कर सकेंगे और उपलब्ध होने के बाद सीधे BGMI Lite खेल सकेंगे।
बताते चलें, BGMI भारत के सबसे लोकप्रिय मोबाइल बैटल रॉयल गेम्स में से एक है, लेकिन हाई-एंड ग्राफिक्स और गेम का बड़ा आकार कई पुराने या बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए परेशानी बन सकता है। ऐसे में Lite वर्जन के जरिए Krafton ज्यादा व्यापक यूजर बेस तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें