Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता| Navbharat Live
Updated On: Aug 04, 2026 | 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Bhojpuri Bawaal Show: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि खेसारी उनसे दूसरी शादी करना चाहते थे।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Relationship: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में शुमार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पर्दे पर एक-दूसरे के साथ शानदार केमेस्ट्री शेयर करने वाले इन दोनों सितारों के बीच अब जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक टॉक शो के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उनके इस नए खुलासे के बाद सोशल मीडिया और भोजपुरी गलियारों में हलचल काफी बढ़ गई है। फैंस भी इस बयान को सुनकर हैरान हैं।
एक दौर था जब भोजपुरी फिल्मों में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को सफलता की सबसे बड़ी गारंटी माना जाता था। दर्शकों ने इस जोड़ी की फिल्मों को खूब प्यार दिया और इनके गानों ने भी व्यूज के नए रिकॉर्ड बनाए। हालांकि समय के साथ इन दोनों कलाकारों के रिश्तों में खटास आ गई। पर्सनल लाइफ के मतभेद धीरे-धीरे सार्वजनिक मंचों तक आ पहुँचे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया और अब इनके बीच का तनाव बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है।
शादी के प्रपोजल को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाए। काजल राघवानी ने कहा कि खेसारी लाल शादीशुदा होने के बावजूद उनसे शादी करना चाहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
काजल के अनुसार उन्होंने खेसारी के इस प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया था। उनका मानना है कि किसी शादीशुदा इंसान के साथ ऐसा रिश्ता जोड़ना पूरी तरह गलत है। काजल ने कहा कि इसी इनकार के बाद से खेसारी उनके खिलाफ तरह-तरह के बयान देने लगे।
धोखा देने और करियर नुकसान पहुँचाने के आरोप
काजल राघवानी ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए अपने पुराने रिश्ते के दर्द को बयां किया। उन्होंने दावा किया कि वे रिश्ते में बेहद ईमानदार थीं, लेकिन उन्हें केवल धोखा ही मिला। काजल ने यह आरोप भी लगाया कि खेसारी लाल यादव ने उनका करियर खत्म करने की भी पूरी कोशिश की।
ये भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
काजल के अनुसार खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म निर्माताओं पर दबाव बनाया ताकि उन्हें फिल्मों से बाहर रखा जा सके। इस वजह से उन्हें अपने करियर के एक पड़ाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
