Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन| Navbharat Live
Updated On: Aug 07, 2026 | 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Kajal Raghwani Bhojpuri Bawaal: डिजिटल शो 'भोजपुरी बवाल' में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पावरस्टार पवन सिंह पर शूटिंग के दौरान जबरन किसिंग सीन थोपने का सनसनीखेज आरोप लगाकर इंडस्ट्री में खलबली मचा दी।

काजल राघवानी और पवन सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Pawan Singh Kajal Raghwani Controversy: भोजपुरी सिनेमा के गलियारों में इन दिनों बयानों का जबरदस्त बवंडर उठा हुआ है। पॉपुलर डिजिटल शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी बेबाक और खरी-खरी बातों से हर किसी को हैरान कर रही हैं। शो के दौरान एक के बाद एक कई दिग्गजों की कलई खोल रहीं काजल के निशाने पर इस बार इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह आ गए हैं। काजल ने शूटिंग के दिनों का एक ऐसा वाकया शेयर किया है, जिसने पूरे भोजपुरी जगत में सनसनी फैला दी है। उनके इस दावे के बाद से सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक तीखी बहस छिड़ गई है।
शो के नए प्रोमो में काजल राघवानी का बेहद आक्रामक और गुस्से से भरा रूप देखने को मिला है। उन्होंने खुलकर खुलासा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह ने उन पर जबरन एक किसिंग सीन फिल्माने की कोशिश की थी। जब काजल राघवानी ने इस बात का कड़ा विरोध किया और ऐसा सीन करने से साफ इनकार कर दिया, तो पवन सिंह नाराजगी जाहिर करते हुए सीधे सेट छोड़कर बाहर चले गए थे। काजल का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने साथी कलाकारों का सम्मान किया है, लेकिन इस तरह की घटनाओं के बाद उन्हें लगता है कि यहां लोग इज्जत के लायक ही नहीं हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव पर भी फोड़ा ठीकरा
पवन सिंह के अलावा काजल राघवानी ने इंडस्ट्री की एक और फेमस जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी ‘निरहुआ’ पर भी सीधे आरोप मढ़े हैं। उन्होंने दावा किया कि आम्रपाली के इशारों पर और दिनेश जी के प्रभाव के कारण उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
इस बात की जख्म उनके दिल में आज भी बना हुआ है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी इंडस्ट्री को ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं, वे देश चलाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
पर्दे के पीछे की अंदरूनी कड़वाहट अब आई सरेआम सामने
काजल राघवानी के इन तीखे हमलों ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में सब कुछ उतना सामान्य नहीं है जितना पर्दे पर दिखाई देता है। एक्ट्रेसेस के बीच की कोल्ड वॉर अब पर्दे के पीछे से निकलकर आम जनता के सामने आ चुकी है।
ये भी पढ़ें: मां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के रिश्तों में आई यह दरार अब पर्सनल लेवल पर काफी गहरी हो चुकी है। इन सनसनीखेज खुलासों के बाद अब पूरी इंडस्ट्री की नजरें पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की अगले रिएक्शन पर टिकी हुई हैं।
