Bhojpuri Bawaal: आप यादव हैं...'यादव जी की चाय' ने खत्म किया एल्विश और निरहुआ का झगड़ा
Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार का रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जब से शुरू हुआ है, तभी से चर्चा में है. ये पहला नेशनल लेवल का भोजपुरी सितारों का रिएलिटी शो है. इस शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी से लेकर राजनेता तेज प्रताप यादव तक हैं. आए दिन शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. पिछले दिनों मेकर्स ने यू्ट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव और भोजपुरी स्टार निरहुआ का एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें दोनों के बीच बहस हो रही थी. पर अब नए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों का झगड़ा खत्म हो गया है.
भोजपुरी बवाल के नए प्रोमों में दोनों को पता चलता है कि दोनों ही यादव हैं. और ये खुलासा एक चाय के जरिए होता है. प्रोमो में दिखाया गया है कि जहां पर एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बैठे हैं, वहीं पर एक शख्स आता है और कहता है, “यादव जी की चाय है.” ये बात सुनकर दोनों ही कंफ्यूज हो जाते हैं और फिर उन्हें पता चलता है कि दोनों ही यादव हैं.
चाय पिलाने की जद्दोजहद
एल्विश कहते हैं, “आप यादव जी हो.” इस पर निरहुआ कहते हैं, “अरे भाई तो उधर क्यों बैठे हैं? आइए इधर आइए.” एल्विश कहते हैं, “अरे भाई आप यादव हो, आपने पहले नहीं बताया मुझे.” इस पर निरहुआ कहते हैं, “अरे गजब हाल है यार. लो भाई आप पियो.”
इसके बाद दोनों एक दूसरे से चाय पिलाने की जिद करने लगते हैं. एल्विश अपने हाथों से चाय पिलाने की बात कहते हैं तो निरहुआ कहते हैं कि भाई आप यादव जी हो तो बताना चाहिए था न. तो एल्विश कहते हैं कोई बात नहीं, आप हमारे बड़े भाई हो.
एक ही कप में दोनों ने पी चाय
थोड़ी देर तक दोनों ही एक दूसरे को चाय पिलाने की कोशिश करते हैं. फिर एल्विश कहते हैं, “मैं एक काम करता हूं. मैं इसमें से दो घूंट पी लेता हूं, फिर आप पी लो.” निरहुआ राजी हो जाते हैं और कहते हैं, “हां, हां चलेगा भाई.” फिर दोनों उस चाय को पीते हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More