खूबसूरत हो, वजन कम कर लो- निरहुआ से ऐसी बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
Bhojpuri Bawaal: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी 'भोजपुरी बवाल' में नजर आने वाली है और इस बीच एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनके आंसू आ गए.
Written By : राहुल यादव | Updated at : 24 Jul 2026 09:30 PM (IST)

'भोजपुरी बवाल' का प्रोमो
Source : Screenscrab/Instagram
Bhojpuri Bawaal: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी 'भोजपुरी बवाल' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं. शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके पहले शो के प्रोमोज भी सामने आ रहे हैं, जो आते ही छा गए हैं. दिनेश और आम्रपाली की जोड़ी काफी चर्चा में भी आ गई है. ऐसे में चलिए लेटेस्ट प्रोमो में निरहुआ ने आम्रपाली से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद आंसू आ गए.
आम्रपाली दुबे से क्या बोले निरहुआ?
दरअसल, जियो हॉटस्टार पर शो 'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है. इसमें आम्रपाली का इंट्रोडक्शन होता है और इसमें एक्ट्रेस की मां और निरहुआ उन्हें नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं. प्रोमो की शुरुआत में आम्रपाली का इंट्रोडक्शन होता है और फिर निरहुआ कहते हैं, 'आप इतनी सुंदर दिखती हो...' इसके बाद आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं, 'आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो.' जिसके बाद एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' ने बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड, 'करुप्पु' समेत 16 फिल्मों को चटाई धूल
आम्रपाली दुबे अपनी मां से कहती हैं, 'बहुत हर्ट फुल लग रही हैं आपकी बातें. हर कोई 24 घंटे यही कहता है कि वेट लॉस कर लो.' उनका ये वीडियो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
शो 'भोजपुरी बवाल' के बारे में
बहरहाल, अगर शो 'भोजपुरी बवाल' के बारे में बात की जाए तो इसे 2 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा. शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. इसमें पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं. इसके पहले भी शो का प्रोमो जारी किया जा चुका है, जिसमें काजल को आम्रपाली से तीखे सवाल करते हुए देखा गया था.
यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ फिल्मों के साथ ही अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. लेकिन वो इसे दोस्ती का नाम देते हैं. ऐसे में जियो हॉटस्टार के इस शो में काफी कुछ खुलासा होने वाला है. सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ पर भी डिस्कशन करते हुए नजर आने वाले हैं. इस शो के प्रोमो को देखकर इसकी तुलना 'बिग बॉस' से होने लगी है.
और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
Read More
Published at : 24 Jul 2026 09:30 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola