Big B on Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ की तबाही से टूटे अमिताभ बच्चन, बोले- 'इसे देखना भी असहनीय है... हम प्रार्थना करते हैं' - Haribhoomi

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा से जुड़ी खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने भी गहरा दुख जताया है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में नेपाल की स्थिति पर दुख जताया।

Amitabh Bachchan emotional on Nepal Floods

अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर चिंता जताई

  • Published: 29 Aug 2026, 03:48 PM IST
  • Last Updated: 29 Aug 2026, 03:48 PM IST

Amitabh Bachchan: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस आपदा की तस्वीरों और खबरों ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी भावुक कर दिया। अभिनेता ने अपने ब्लॉग के जरिए नेपाल की स्थिति पर चिंता जताई और आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की।

अमिताभ बच्चन ने नेपाल की स्थिति पर जताया दुख
अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में नेपाल में आई बाढ़ की भयावह स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने लिखा- "अगर गंभीरता से सोचें, तो नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखना बहुत मुश्किल है... कुदरत के कहर का मुकाबला कभी नहीं किया जा सकता... उसका सम्मान करने के लिए ईश्वरीय शक्ति की ज़रूरत होती है... हम प्रार्थना करते हैं... क्योंकि यह सब कुछ परे की बात है..."

Amitabh Bachchan Blog
Amitabh Bachchan Blog

रक्षाबंधन पर भी अमिताभ ने साझा की खास तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने इसी दौरान रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कलाई की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कई राखियां बंधी नजर आईं। उन्होंने इस त्योहार के जरिए भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत पर अपने विचार व्यक्त किए।

Amitabh Bachchan Blog
Amitabh Bachchan Blog

अभिनेता ने लिखा कि भाई और बहन के बीच प्यार, स्नेह और परवाह का यह रिश्ता हमेशा कायम रहना चाहिए। उनके मुताबिक, कलाई पर बंधा राखी का पवित्र धागा इस रिश्ते की मजबूती और हमेशा बने रहने वाले भाव का प्रतीक है।

सैकड़ों लोगों की जान गई, राहत-बचाव अभियान जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक बाढ़ में बह गए 579 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे, जबकि करीब 1,924 लोग अब भी लापता बताए जा रहे थे।

— sustainme.in® (@sustainme_in) August 27, 2026

प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ प्रभावित परिवारों तक जरूरी मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे अमिताभ
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में फिर देखा जा सकता है।

पहली फिल्म में अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।