Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, माही विज से आम्रपाली दुबे तक, ये 17 सेलेब्स आएंगे नजर

Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं. जिसमें माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इसमें आपके फेवरेट्स का नाम शामिल है या नहीं.

Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं. जिसमें माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इसमें आपके फेवरेट्स का नाम शामिल है या नहीं.

author-image

New Update

Bigg Boss 20 Contestants (1)

Bigg Boss 20 Contestants List: बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे देखने को वालों की संख्या बहुत बड़ी है. पिछले साल 'बिग बॉस सीजन 19' के खत्म होने के साथ ही 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss) को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. हर साल फैंस को बिग बॉस में अपने-अपने फेवरेट्स को देखने चाहत होती है. इसी के साथ अब बिग बॉस 20 अपने नए अंदाज के साथ लौट रहा है. हालांकि, अभी तक शो से ऑफिशिलयल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई पक्के सोर्स से संभावित कटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम है. 

Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

बिग बॉस 20 में  'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो के लिए मशहूर माही विज (Mahhi Vijj) अपने साथ टेलीविजन का कई सालों का अनुभव लेकर एंट्री करने वाली हैं. वहीं इसके साथ शो में सबसे बड़ा सरप्राइज है मैरी कॉम (Mary Kom), जिन्होंने खेल जगत में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. बिग बॉस 20 में भोजपुरी बवाल में नजर आ रहीं आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी. उनकी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी है, वह हिंदी ऑडियंस के बीच भी बड़ी पहचान रखती हैं. इतना ही नहीं इस लिस्ट में आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम भी शामिल है. हालाकि, उनके नाम को लेकर अभी पूरी तरह पक्की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके नाम की भी चर्चा है.  

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

1.माही विज
2.आम्रपाली दुबे
3.रिती तिवारी
4.अमन गांधी
5.काजी तौकीर
6.मैरी कॉम
7.अरिश्फा खान
8.कुशल तंवर (गुल्लू)
9.ईसा रिखी
10.आसिफ खान
11.रोहेद खान
12.फैजल खान
13.कनिका मान
14.रैपर यूंग DSA
15.रिया अहिर
16.लव गिल
17.उदिती सिंह

🚨 #BiggBoss20 Final & Confirmed Contestants List

1. Mahhi Vijj
2. Amrapali Dubey
3. Rhiti Tiwari
4. Aman Gandhi
5. Uditi Singh
6. Qazi Touqeer
7. Mary Kom
8. Arishfa Khan
9. Kushal Tanwar aka Gullu
10. Isha Rikhi
11. Aasif Khan
12. Rohed Khan
13. Faissal Khan
14. Kanika Mann…

— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 5, 2026

बिग बॉस 20 के प्रीमियर की शूटिंग हुई पूरी

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की शूटिंग 3 सितंबर को हुई थी. 6 सितंबर को शो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर ऑन एयर होगा. जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री कराई जाएगी. प्रीमियर के दौरान एक बार फिर सलमान खान अपने दबंग अंदाज में सेट पर नजर आए. भाईजान ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट, जीन्स और हॉफ ब्राउन वास कोर्ट पहना था. वहीं, काउबॉय हैट ने तो उनके लुक पर चार चांद लगा दिए. 

कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 20'?

वहीं, अगर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के बारे में बात की जाए कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं तो शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होगा. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स टीवी पर 10.30 बजे देख सकते हैं. इसी तरह से शो का हर एपिसोड इसी टाइम पर ऑनएयर किया जाएगा. फैंस अपने पसंदीदा शो को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

लिस्ट में करण वाही और खुशी दुबे का नहीं

हर साल बिग बॉस में रियलिटी शो स्टार और टीवी एक्टर करण वाही के नाम को लेकर चर्चा होती है. इस बार भी उनके नाम की भी चर्चा हुई. लेकिन उनका नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में नहीं है. कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर कहा जा रहा था कि वह बिग बॉस में पार्टिसिपेट कर रहे हैं लेकिन लिस्ट के मुताबिक, वह शो का हिस्सा नहीं है. उनके अलावा खुशी दुबे के नाम को लेकर भी चर्चा देखने को मिली थी लेकिन बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट में उनका नाम भी शामिल नहीं है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि वह शो में नजर आ सकती हैं. लेकिन अभी पक्के तौर पर नहीं कहा सकता है. आपको बता दें कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम है, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह बिग बॉस 20 का हिस्सा नहीं है. ऐसे में अब देखना होगा कि जिन-जिन नामों को लेकर चर्चा थी, उनमें से कौन-कौन बिग बॉस 20 का हिस्सा बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Controversy: यूरिन फेंकने से थप्पड़ मारने तक, बिग बॉस के इन झगड़ों ने हिला दिया था पूरा घर