Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? कटरीना कैफ संग शेयर कर चुके हैं स्क्रीन
Sep 06, 2026 09:29 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 में फेम गुरुकुल विनर काजी तौकीर की एंट्री हो गई है। काजी अरिजीत सिंह को हराकर फेम गुरुकुल के विजेता बने थे। हालांकि, शो के बाद अरिजीत सिंह ने जो फेम हासिल किया वो काजी को नहीं मिल पाया था।

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की एंट्री
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो गया है। इस सीजन घर में अपने गायन के लिए पहचाने जाने वाले काजी तौकीर ने भी एंट्री ली है। सलमान खान के सामने काजी तौकीर ने गाना गाकर अपनी आवाज से समा बांध दिया। काजी तौकीर ने 17 साल बाद रियलिटी शो में वापसी की है। काजी की एंट्री अफगान जलेबी गाने पर हुई। आइए जानते हैं काजी तौकीर के बारे में।
काजी ने सलमान को बताया कि वो उनसे कोलकाता में मिल चुके हैं। काजी ने कहा कि वो सलमान को एक इवेंट के दौरान मिले थे और उन्होंने सलमान के साथ गाना गाया था। काजी ने सलमान खान को अफगान जलेबी गाना सुनाया भी। सलमान ने उनकी आवाज की तारीफ की।
रियलिटी शो ने रातों-रात बदल दी थी काजी की जिंदगी
काजी तौकीर की जिंदगी साल 2005 में आए शो फेम गुरुकुल से रातों-रात बदल गई। फेम गुरुकुल संगीत की दुनिया के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक था। काजी तौकीर इस शो के विनर बने थे। काजी के साथ-साथ रूपरेखा बनर्जी शो की विनर बनी थीं। फेम गुरुकुल जीतने के बाद काजी तौकीर ने रूपरेखा के साथ एक एल्बम भी रिलीज किया था।
कौन हैं काजी तौकीर?
काजी तौकीर कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं। उनके परिवार का भी कला से संबंध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी के पिता पहले एक वकील थे। बाद में वो सूफी आध्यात्मिक जीवन से जुड़ गए। काजी की मां एक शिक्षिका रही हैं। काजी के चाचा काजी रफी भी कश्मीरी गायक के तौर पर पहचाने जाते हैं।
फेम गुरुकुल के अलावा इस रियलिटी शो का थे हिस्सा
काजी तौकीर सिर्फ गायन में ही दिलचस्पी नहीं रखते हैं। वो एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते हैं। फेम गुरुकुल के बाद काजी तौकीर एक और रियलिटी शो में नजर आए थे। इस रियलिटी शो का नाम था सरकार की दुनिया। ये एक सर्वाइवल रियलिटी शो था। शो को आशुतोष राणा ने होस्ट किया था। काजी इस शो के विनर नहीं बने थे।
कटरीना कैफ के साथ शेयर कर चुके हैं स्क्रीन
सरकार की दुनिया के बाद काजी तौकीर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कहीं गायब हो गए थे। हालांकि, साल 2015 में आई फिल्म फैंटम में काजी तौकीर नजर आए थे। काजी को कटरीना कैफ के गाने अफगान जलेबी में डांस करते देखा गया था। सालों बाद फेम गुरुकुल विनर को पर्दे पर देख दर्शक नॉस्टैलजिक हो गए थे।
अरिजीत सिंह से है खास रिश्ता
काजी तौकीर के साथ फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया था। आज अरिजीत सिंह किसी परिचय के मौहताज नहीं है। उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में जो नाम कमाया वो हर कोई जानता है। काजी और अरिजीत सिंह की दोस्ती फेम गुरुकुल से शुरू हुई थी और आज भी कायम है। अरिजीत फेम गुरुकुल के विनर भले ही न बने हों, लेकिन उनके गायन की हर कोई तारीफ करता था।
मई 2026 में काजी तौकीर अरिजीत सिंह के होमटाउन जियागंज गए थे। उस मुलाकात का एक वीडियो काजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। इस पोस्ट का कैप्शन था- अरिजीत द बंगाल टाइगर। इस वीडियो में काजी और अरिजीत स्कूटी पर साथ घूमते नजर आ रहे थे।
इंस्टाग्राम पर काजी के हैं कितने फॉलोअर्स?
सोशल मीडिया पर काजी तौकीर काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 168 के फॉलोअर्स हैं। वहीं, वो इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।
सालों बाद काजी तौकीर अब टीवी पर आए हैं। अब तक जो लोग काजी तौकीर को उनके गायन के लिए जानती थी, अब वो उनकी पर्सनालिटी को भी जान पाएगी। 90 के दशक के लिए काजी एक इमोशन हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि काजी तौकीर शो में कैसा परफॉर्म करेंगे।