Bigg Boss 20: कौन हैं कनिका मान? इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से है पक्की दोस्ती

Sep 06, 2026 09:09 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Who is Kanika Mann: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में कनिका मान पहुंच गई हैं। कनिका मान की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कनिका को पहले ही सीजन का विनर बता दिया है। 

Bigg Boss 20 Kanika Mann

बिग बॉस 20 में कनिका मान

बिग बॉस का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल बिग बॉस के घर में टीवी की क्वीन कनिका मान भी नजर आएंगी। कनिका ने शरारत गाने के साथ स्टेज पर एंट्री ली। कनिका की परफॉर्मेंस में ग्लैमर का तड़का साफ नजर आया।कनिका मान बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट बनीं। सलमान ने कनिका से कहा कि उनकी मम्मी कनिका की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके बाद सलमान ने कहा कि वो सबसे ये बात कहते हैं। बिग बॉस 20 से पहले कनिकी कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। कनिका टीवी के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं।

हरियाणा में हुआ था कनिका मान का जन्म

कनिका मान का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था। कनिका मान का पालन पोषण हरियाणा में ही हुआ है. उसके पिता का नाम कंवर जीत सिंह है और वह एक व्यवसायी है। कनिका आज भले ही इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन कनिका की फैमली कनिका के इंडस्ट्री में आने के खिलाफ थी।

पहले म्यूजिक वीडियो के लिए मिले थे 3 हजार रुपये

कनिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार काफी कंजर्वेटिव था। कनिका पढ़ाई पर ध्यान दें, इस वजह से उनके माता-पिता उन्हें स्कूल में कभी एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में भी हिस्सा नहीं लेने देते थे। कनिका ने बताया था कि उनकी शुरुआती दो-तीन म्यूजिक वीडियो में काम उन्होंने घरवालों को बिना बताए किया था। कनिका को उनकी पहली म्यूजिक वीडियो के लिए 3 हजार रुपये मिले थे।

2015 में शुरू किया मॉडलिंग करियर

कनिका मान ने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था और 2015 में मिस इंडिया एलीट में मिस कॉन्टिनेंटल का खिताब जीता था। वह रूहफ्सा, वियाह, क्रश, तेरा नाम और पागल जैसे विभिन्न पंजाबी संगीत वीडियो में दिखाई दीं। कनिका ने फिल्मी डेब्यू पंजाबी फिल्म रॉकी मेंटल से की। फिल्म में कनिका ने सीरत नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

कनिका मान इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर

हिंदी टीवी की दुनिया में कनिका ने अपना डेब्यू ‘बढ़ो बहू’ से किया था। इसके बाद कनिका कईव बड़े सीरियल्स में नजर आईं। कनिका गुड्डन तुमसे न हो पाएगा, फ्लाइट अटेंडेंट और रूहानियत जैसे शोज में काम किया। इसके अलावा, कनिका एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन 7 का हिस्सा रही हैं। कनिका ने नागिन में ड्रैगन का किरदार निभाया था।

खतरों के खिलाड़ी में रुबीना संग विवाद

कनिका मान ने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लिया था। उस शो का हिस्सा रुबीना दिलैक भी थीं। एक स्टंट के दौरान रुबीना और कनिका के बीच स्टंट होना था। इस स्टंट को लेकर ही रुबीना ने कनिका पर चीटिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने रोहित शेट्टी को बताया था कि इस टास्क से पहले उन्होंने कनिका का फोन देखा था। फोन के गूगल सर्च में सवाल थे कि शुतुरमुर्ग पर काबू कैसे पाया जाता है। कनिका और रुबीना का वो टास्क शुतुरमुर्ग से ही जुड़ा था। रुबीना के आरोपों को सुनकर रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे।

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट से है अच्छी दोस्ती

कनिका मान की इंडस्ट्री में प्रिंयका चाहर से काफी अच्छी दोस्ती है। प्रियंका चाहर खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रियंका बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। प्रियंका शो तो नहीं जीत पाई थीं, लेकिन सलमान खान को प्रियंका चाहर का गेम काफी पसंद आया था। सलमान ने शो के दौरान कई मौकों पर प्रियंका की तारीफ भी की थी।

कनिका और प्रियंका की दोस्ती की बात करें तो कनिका के जीवन में प्रियंका वो हैं जो उन्हें बेहतर करने के लिए लगातार पुश करती हैं। प्रियंका चाहर के जन्मदिन के मौके पर कनिका ने अपनी और प्रियंका की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- तू सिर्फ मेरी दोस्त नहीं है, तू मेरी कॉन्सटेंट पुश है…वो जो मुझे हर बार याद दिलाती है कि मैं और बेहतर कर सकती हूं, और डिजर्व भी करती हूं।