Bigg Boss 20: पहले ही दिन माही विज के तेवर से परेशान हुए घरवाले, किचन में मचा घमासान
Lagatar Desk : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है. बीती रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें एक-एक करके कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली. इस सीजन में माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम, अमन गांधी, आसिफ खान और अरिश्फा खान समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर हलचल भी देखने को मिल रही है.
— ashi (@ashitastic) September 6, 2026
घर में आते ही दिखा माही विज का बॉसी अंदाज
बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड के प्रोमो में माही विज का अलग अंदाज देखने को मिला. घर के कामों को लेकर माही कंटेस्टेंट्स को कुछ निर्देश देती नजर आईं, जिससे कुछ घरवाले परेशान दिखाई दिए.
— Salman Khan (Sab Ka Fav Host) (@ilovewellsy) September 6, 2026
शुरुआत में माही टीवी एक्टर अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं. अमन उनकी मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन माही से प्लीज कहने के लिए कहते हैं. इसी दौरान पंचायत फेम आसिफ खान बिना कुछ कहे माही की मदद करने लगते हैं.इस पर माही, अमन की ‘प्लीज’ वाली बात पर मजाक करती हैं. बात बढ़ने पर वह वहां से चली जाती हैं और गुस्से में अमन को जवाब देती नजर आती हैं.
चाय बनाने को लेकर ईशा रिखी से हुई बहस
इसके बाद किचन में माही विज और ईशा रिखी के बीच भी नोकझोंक देखने को मिलती है. माही, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है. इसके बाद वह उनसे कहती हैं कि लड़कियों को चाय बनानी आनी चाहिए.माही की इस बात पर ईशा भी तुरंत जवाब देती हैं और पूछती हैं, ‘फिर आप क्या हैं?’ दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती है और माही ईशा को जवाब देती नजर आती हैं.
— ashi (@ashitastic) September 6, 2026
अरिश्फा खान को भी पसंद नहीं आया माही का अंदाज
माही विज और अरिश्फा खान के बीच भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है. माही, अरिश्फा को चाय बनाने का तरीका बताती नजर आती हैं. इस पर अरिश्फा कहती हैं कि वह पहले ही बता चुकी हैं कि उन्हें चाय बनानी नहीं आती.बाद में अरिश्फा, अमन गांधी से माही के व्यवहार को लेकर बात करती हैं. वह कहती हैं कि माही उन्हें थोड़ी ‘ऑफ वाइब्स’ दे रही हैं. अमन भी उनकी बात से सहमत नजर आते हैं.
मैरी कॉम,माही विज, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, होस्टरिती तिवारी,मनोज तिवारी की बेटीअमन गांधी ,उदिति सिंह,काजी तौकीर,अर्शिफा खान, गुल्लू ,ईशा रिखी,रोहेद खान ,फैजल खान ,युंग डीएसए / हर्ष माचरे,रिया अहीर,तन्मय सिंह.शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है.

