Bigg Boss 20: शगुन शर्मा को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अमन गांधी, बोले- 'डर लगता है, बस वो मूव ऑन न कर ले...'
Aman Gandhi-Shagun Sharma: बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर अमन गांधी हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रोते हुए नजर आए. उनका कहना है कि उन्हें इस बात का डर है कि जब वो बाहर आएं तो वह मूव ऑन न कर ले.
Aman Gandhi-Shagun Sharma: बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर अमन गांधी हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रोते हुए नजर आए. उनका कहना है कि उन्हें इस बात का डर है कि जब वो बाहर आएं तो वह मूव ऑन न कर ले.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/25/bigg-boss-20-16-1-2026-09-25-17-30-02.png)
Aman Gandhi-Shagun Sharma: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर रोज नए-नए ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहे हैं. जहां घर में एक तरफ लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स अपने दिल की बात करते भी शेयर करते दिख रहे हैं. बिग बॉस में ईशा रिखी, उदिति सिंह, गुल्लू और कनिका मान अपने रिश्तों के बारे में बात करते दिखे. अब इस लिस्ट में अमन गांधी (Aman Gandhi) का नाम भी जुड़ गया है. वह अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) को याद कर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. जिसके बाद उन्हें माही विज, अरिश्फा और आम्रपाली ने संभाला. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि जब वो बाहर जाएं तो उनकी गर्लफ्रेंड ने मूव ऑन न कर लिया हो.
शगुन शर्मा को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अमन गांधी
वीडियो में देखा जा सकता है कि अमन गांधी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रो रहे हैं और वह अपनी आखों से टिश्यू पेपर से आंसू साफ कर रहे हैं. अमन गांधी कहते हैं, 'अब समझ आ रहा है कि वह क्यों साउथ अफ्रीका जाकर भी उनसे बात करती थी.' वहीं, इसके आगे वह यह भी कहते हैं कि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं वो मूव ऑन न कर ले. वीडियो में अरिश्फता कहती हैं, 'अरे अरे भाई रो रहा है, जिसके बाद वह कहते हैं, नहीं ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें वीडियो में अपने आसूंओं को छिपाते हुए दिखा जा सकता है. जिसके बाद माही कहती हैं, 'अपने प्यार को याद करके रो रहा है. रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा अब.'
'डर लगता है, बस वो मूव ऑन न कर ले...'
वहीं अमन गांधी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'अब मुझे लग रहा है कि क्यों साउथ अफ्रीका जाकर वो सिर्फ मुझसे ही बात कर रही थीं. अब समझ आता है.' जिस पर अरिश्फा कहती हैं, 'उनको भी वही फील हो रहा होगा.' इसके बाद अमन कहते हैं, 'जब आप रिश्ते में बहुत करीब होते हैं तो ऐसा ही फील होता है. मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि जब मैं बाहर जाऊं न तो वो मूव ऑन न कर ले वो सोच के डर लगता है.' उनकी बात सुनकर माही विज और आम्रपाली दुबे ने कहा, 'बहन मूवऑन नहीं करना हां, देखो भाई रो रहा है. इंतजार करना प्लीज.' लेकिन अरिश्फा खान ने इसी बीच कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो इंतजार करेंगी. वहीं अमन गांधी ने जवाब दिया, 'हां क्योंकि इतना लंबा वक्त तो हो गया है ना.'
सास भी कभी बहू थी 2 में आए थे दोनों साथ नजर
शगुन और अमन गांधी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में साथ नजर आए थे. उन्होंने नवंबर 2025 में मीडिया संग बातचीत में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था. दोनों ने यह भी बताया कि वे दोनों 'क्योंकि 2..' के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं. इसके अलावा,अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया. बीते दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के लिए शगुन शर्मा वहां गई थीं. ऐसे में माना जा रहा है कि शगुन और अपने बारे में ही अमन ने बात की. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर शगुन शर्मा कैसे रिएक्ट करती हैं.
शगुन शर्मा के बारे में जानिए
शगुन शर्मा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं. हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की रहने वाली शगुन ने 2015 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 'इश्क पर ज़ोर नहीं', 'ससुराल गेंदा फूल 2', 'ये है चाहतें' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शो से पॉपुलैरिटी मिली थी. वह स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. जहां उन्होंने कई खतरनाक स्टंट्स करती किए हैं. हालांकि, वह बाद में शो से फिनाले से पहले ही एलिमिनेट हो गई थीं.
ये भी पढ़ें: 'मेरा घर टूटा रहा है...', कोमल रानी के खिलाफ खुलकर सामने आईं सुनिता आहूजा, इमोशनल होकर औरतों और जैन-जी से मांगा सपोर्ट