Bigg Boss 20 Controversy: बिग बॉस में फिर छिड़ी ‘बायस्ड’ बहस, अम्रपाली दुबे बोलीं- TV स्टार्स के लिए है शो?
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन (Nomination) और कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। कंटेस्टेंट आसिफ खान (Contestant Asif Khan) के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे (Bhojpuri actress Amrapali Dubey) ने भी शो के फैसलों पर सवाल उठाते हुए इसे 'अनफेयर' बताया है। अम्रपाली ने आरोप लगाया कि शो में टीवी से जुड़े कंटेस्टेंट्स को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
अम्रपाली ने कहा- 'ये अनफेयर है'
दरअसल, बिग बॉस ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स आसिफ खान, रोहेड़ खान और ScoutOP को सजा के तौर पर एलिमिनेशन (Elimination) के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद आसिफ ने शो को लेकर नाराजगी जाहिर की और आरोप लगाया कि मेकर्स जानबूझकर रोहेड़ को बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं। अब अम्रपाली दुबे भी आसिफ के समर्थन में नजर आईं। उन्होंने शो के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बिग बॉस को सिर्फ टीवी स्टार्स को ही बढ़ावा देना है तो दूसरे जॉनर के लोगों को शो में बुलाने की जरूरत ही क्या है। अम्रपाली ने कहा, "ये अनफेयर है। अगर सब कुछ टीवी स्टार्स के लिए करना है तो इसे बिग बॉस मत कहिए, ITA Awards कहिए। अगर शो इतना टीवी फ्रेंडली है तो दूसरे जॉनर के लोगों को क्यों बुलाते हैं? हम शो में अपनी सच्ची भावनाएं दिखा रहे हैं।"
दो ग्रुप में बंटा बिग बॉस का घर
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच गुटबाजी भी देखने को मिल रही है। एक तरफ कनिका मान, अरिश्फा खान, माही विज, अमन गांधी, ईशा रिखी, उदिति सिंह, गुल्लू और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट्स हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में युंग डीएसए, अम्रपाली दुबे, ScoutOP, रोहेड़ खान, लव गिल, आसिफ खान और मैरी कॉम नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते अम्रपाली के ग्रुप के तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इसके अलावा वे कैप्टेंसी की दावेदारी से भी बाहर हो गए हैं।
कैप्टेंसी टास्क को लेकर बढ़ी नाराजगी
हालिया एपिसोड में बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दावेदारों गुल्लू, माही, कनिका और रिती तिवारी को एक विकल्प दिया। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की एक-एक लाइफ लेने के बदले कैप्टेंसी टास्क में आगे बढ़ने का मौका मिला। इस प्रक्रिया में आसिफ खान, ScoutOP और रोहेड़ खान अपना 'वरदान' गंवा बैठे। इसके बाद तीनों के ग्रुप में नाराजगी देखने को मिली।आसिफ ने सवाल उठाया कि नॉमिनेशन को लेकर उनकी बातचीत का वीडियो क्यों दिखाया गया, जबकि उनके मुताबिक दूसरे ग्रुप के कंटेस्टेंट्स भी इसी तरह की बातें करते हैं। उनका कहना था कि अगर सभी एक जैसे नियमों के तहत हैं तो फिर उनके साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
आसिफ और ScoutOP ने टास्क में हिस्सा लेने से किया इनकार
विवाद बढ़ने के बाद आसिफ और ScoutOP ने आगे किसी भी टास्क में हिस्सा नहीं लेने की बात कही। दोनों ने मेकर्स पर उनके ग्रुप के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। आसिफ का कहना था कि उनके ग्रुप के कंटेस्टेंट्स घर में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्क्रीन टाइम और विजिबिलिटी को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: Nithari Kand Surendra Koli Suicide: निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान पर लगाया फंदा
इस हफ्ते होगा एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट
Bigg Boss 20 में इस बार सभी 15 कंटेस्टेंट्स को 'वरदान' के साथ घर में एंट्री दी गई थी। यह अतिरिक्त लाइफलाइन कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन से बचने में मदद कर सकती थी। हालांकि, कनिका मान, उदिति सिंह, रोहेड़ खान, आसिफ खान और ScoutOP यानी तन्मय सिंह अपना वरदान गंवा चुके हैं। पिछले हफ्ते किसी कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट का घर से बाहर होना तय है। शो को JioHotstar पर रात 9 बजे और Colors TV पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: आसमान से गिरे सोने के भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट