Bigg Boss 20: Qazi Touqeer की हरकत से घरवालों की बढ़ी चिंता, मेडिकल रूम में खुला एक्टिंग का राज, फिर जो हुआ ...
Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की एक्टिंग बाजी और घर के पचड़े सामने आने लगे हैं। यहां के कंटेस्टेंट (Big Boss) काज़ी तौकीर (Qazi Touqeer )इन दिनों घर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। उनका डायलॉग “I’m a rockstar baby” और घर में किए जाने वाले उनके अलग-अलग अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में टास्क के बाद काजी अचानक जोर-जोर से अपनी दवा मांगते नजर आए। उनकी हालत देखकर घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स परेशान हो गए और उन्हें लेकर चिंता जताने लगे।
दवा के लिए जोर-जोर से चिल्लाते दिखे काजी
टास्क खत्म होने के बाद काजी ने अचानक तेज आवाज में अपनी दवा देने के लिए कहा। उनका व्यवहार देखकर घरवालों को लगा कि शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कुछ कंटेस्टेंट्स (Contestants) उनके इस बर्ताव से डर भी गए। घर में मौजूद लोगों को लगा कि काजी को किसी तरह की परेशानी हो रही है। मामला बढ़ता देख बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में जाने के लिए कहा। इसके बाद काजी मेडिकल रूम पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनसे उनकी हालत के बारे में पूछा। यहीं पर काजी ने जो बताया, उससे पूरे मामले का दूसरा ही पहलू सामने आया।
मेडिकल रूम में बताया- सिर्फ एक्टिंग कर रहा था
मेडिकल रूम (Medical Room) में डॉक्टर (Docters) ने काजी से पूछा कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। इस पर काजी ने साफ कहा कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है और वह सिर्फ “गेम खेल रहे थे”। उन्होंने बताया कि उनका पहले किया गया पूरा व्यवहार एक्टिंग का हिस्सा था।
काजी (Qazi Touqeer )ने यह भी कहा कि उन्होंने कैमरों के सामने पहले ही बता दिया था कि वह केवल एक्ट कर रहे हैं। यानी जिस स्थिति को देखकर घरवाले परेशान हो गए थे, वह असल में काजी के गेम का हिस्सा थी। मेडिकल रूम में यह खुलासा होने के बाद साफ हो गया कि उन्होंने जानबूझकर उस तरह का व्यवहार किया था।
मेडिकल रूम (Bigg Boss 20) से लौटकर भी जारी रखा अपना किरदार
मेडिकल रूम से वापस आने के बाद भी काजी (Bigg Boss 20 Update) अपने उसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते रहेंगे। काजी ने इशारा किया कि हर रात वह कोई नया कैरेक्टर लेकर दर्शकों के सामने आ सकते हैं। उनका यह अंदाज घर में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, मेडिकल रूम (Bigg Boss) में यह साफ हो जाने के बावजूद बाकी कंटेस्टेंट्स की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई। कुछ घरवालों को अब भी लगा कि उनके व्यवहार के पीछे कोई दूसरी वजह हो सकती है। कुछ कंटेस्टेंट्स ने तो यह तक सवाल उठाया कि कहीं काजी “withdrawal symptoms” से तो नहीं गुजर रहे हैं।
Bigg Boss में काजी के गेमिंग स्टाइल ने खींचा ध्यान
काजी तौकीर (Qazi Touqeer ) बिग बॉस 20 में अपने अलग अंदाज और लगातार बदलते व्यवहार के कारण तेजी से चर्चा में आए हैं। उनका “I’m a rockstar baby” वाला अंदाज पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच चुका है।
अब मेडिकल रूम वाला पूरा मामला भी उनके गेमिंग स्टाइल का हिस्सा बताया जा रहा है। काजी (Qazi Touqeer) ने खुद स्वीकार किया कि वह एक्टिंग कर रहे थे और अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं।
हालांकि, उनके इस तरीके से घर के कुछ सदस्यों की चिंता जरूर बढ़ गई। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में काजी कौन सा नया किरदार लेकर सामने आते हैं और उनका यह अंदाज गेम में उन्हें कितना फायदा पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20: बिग बॉस में 20 सालों का जश्न, सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी ने घरवालों को किया इमोशनल