Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

12:50 PM, 21-Sep-2026

बिहार: गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित टिप्पणी से बवाल, लोगों ने CCTV खंगालने की मांग की

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में नरसिंह बाबा मंदिर के पास स्थित गांधी संग्रहालय की दीवार पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। इनमें ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसी टिप्पणी लिखे जाने की बात कही जा रही है। और पढ़ें

12:36 PM, 21-Sep-2026

ईओयू की जांच में खुलासा: नीट यूजी केस से जुड़े गिरोह ने BPSSC परीक्षाओं में की सेंधमारी, जानिए कैसे जुड़ा तार?

ईओयू की जांच में जो बात सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। गिरोह के मास्टरमाइंड ने पूछताछ में भी कई खुलासे किए। उसके ठिकाने से कई ऐसे कागजात मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि इस गिरोह ने नीट यूजी के अलावा प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश की थी।  और पढ़ें

विज्ञापन

12:11 PM, 21-Sep-2026

बिहार: ‘जाने दीजिए...’ हाथ जोड़ती रही युवती, सरेआम लोगों ने किया अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में बाइक सवार युवक-युवती को कुछ लोगों द्वारा रोकने और युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवती हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों से उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है। और पढ़ें

11:59 AM, 21-Sep-2026

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग भरभराकर गिरी, बाल-बाल बची लोगों की जान

मुजफ्फरपुर के मझौली चौक पर रविवार देर रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर की भारी शटरिंग अचानक गिर गई। देर रात यातायात कम होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:36 AM, 21-Sep-2026

बिहार: 20 दिन में ही 13 करोड़ के पुल की सड़क में दरार, एप्रोच रोड धंसी; निर्माण पर उठे सवाल

मोतिहारी के मजुरहा-हरदिया पुल के उद्घाटन के महज 20 दिन बाद एप्रोच रोड में करीब 20 फीट लंबी दरार और सड़क के एक हिस्से में धंसाव सामने आया है। और पढ़ें

07:52 AM, 21-Sep-2026

बिहार: गया से पहले पुनपुन क्यों जाते हैं श्रद्धालु? भगवान राम से जुड़ी है मोक्ष के प्रथम द्वार की मान्यता

पटना से सटे पुनपुन नदी घाट को पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम ने माता जानकी के साथ यहां अपने पूर्वजों के लिए सबसे पहले पिंड का तर्पण किया था और इसके बाद गया में पिंडदान किया। और पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

07:47 AM, 21-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर यदु गांव में धान के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के दो भाइयों ने चाकू से हमला कर 40 वर्षीय संतोष कुमार साह की हत्या कर दी। और पढ़ें