Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
10:51 AM, 22-Aug-2026
Bihar: घर के दरवाजे पर सफाई कर रहा था शख्स, पट्टीदार ने चढ़कर मारी गोली; हाथ में लगी बुलेट, गांव में सनसनी
Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर को उनके पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। और पढ़ें
10:47 AM, 22-Aug-2026
Bihar: असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों का लोकभवन मार्च, कहा- सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करे
Lok Bhawan March: अभ्यर्थियों का कहना है कि लोकभवन से केवल आश्वासन मिल रहा है लेकिन इस दिशा में अब तक उचित कदम नहीं उठाया गया है। हमलोग अपने भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करे। जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। और पढ़ें
विज्ञापन
09:37 AM, 22-Aug-2026
Bihar News: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत
Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
09:24 AM, 22-Aug-2026
Bihar: पूजा का प्रसाद खाते ही 30 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप; बच्चे-बुजुर्ग अस्पताल मे भर्ती
Bihar News: समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के परड़ी गांव में सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के कुछ देर बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों समेत कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। मरीजों को बिथान सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
09:04 AM, 22-Aug-2026
Bihar: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, लोको पायलट की तत्परता से बची जान; मोबाइल को लेकर थी नाराज
Bihar News: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल देखने से मना किए जाने से नाराज आठवीं कक्षा की छात्रा ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और छात्रा की जान बच गई। और पढ़ें
08:51 AM, 22-Aug-2026
RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल
RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:09 AM, 22-Aug-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar News: सारण में डबरा नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम शौच के लिए नदी किनारे गए रामनाथ का पैर फिसल गया था। शुक्रवार को नदी में उनका शव तैरता मिला। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें