Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
11:54 AM, 23-Jul-2026
Bihar: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का खूनी बवाल! परीक्षा खत्म होते ही चले ईंट-पत्थर, CCTV में कैद हुई हिंसा
Bihar news: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना में कई छात्र और एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पूरे बवाल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें
11:21 AM, 23-Jul-2026
Bihar: ऑक्सफोर्ड से जुड़ेगा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान! सरकार ने दी मंजूरी, संजय झा ने बताया ऐतिहासिक
Bihar News: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि बिहार सरकार ने मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच संस्थागत सहयोग को मंजूरी दे दी है। इस करार से दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध और वैश्विक स्तर पर प्रकाशन का रास्ता खुलेगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
10:30 AM, 23-Jul-2026
Bihar: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड निवासी बीएसएफ जवान चंदन सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें
09:27 AM, 23-Jul-2026
Bihar: 'कांग्रेस ने अपनाया पाकिस्तानी मॉडल', बिहार में BJP का बड़ा आरोप, प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग
Bihar News: पटना और दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के बीच दरभंगा में भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस पर हिंसक राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में पथराव किया और इसे 'पाकिस्तानी मॉडल' करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें
08:15 AM, 23-Jul-2026
Bihar News: पत्थर कहां से आए, किसके मैसेज पर बना प्लान? पटना पुलिस अब कई सवालों का जवाब तलाश रही
Patna Protest: पटना में चार साल बाद ऐसा उपद्रव हुआ। प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी हो जाएगी, इसका पुलिस को अंदाजा भी नहीं था। पटना पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गए हैं। इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जांच चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
07:58 AM, 23-Jul-2026
Bihar: क्रिकेट खेलने निकले युवक को अगवा करने की कोशिश! मारपीट के बाद मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने निकले 18 वर्षीय युवक के अपहरण की कोशिश की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको गोली मार दी। पुलिस अपहरण, पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:36 AM, 23-Jul-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक आशीष ठाकुर को गोली मार दी गई। युवक ने मामूली विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय स्तर पर घटना को शराब कारोबार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। और पढ़ें