Bihar Vigilance Raid: ADM दंपत्ति के ठिकानों पर कैश-गहनों का अंबार! 7 तस्वीरों में देखें क्या-क्या मिला?
17

Image Credit :
X
ADM दंपत्ति के ठिकानों पर छापा
Bihar Vigilance Raid: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने एक भ्रष्ट अफ़सर दंपत्ति के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पटना से लेकर बेगूसराय तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों के होश उड़ गए, क्योंकि घर के चप्पे-चप्पे से नोटों के बंडल और बेशकीमती सामान निकला है। मामला आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का है, जिसकी जाँच अब तेजी से आगे बढ़ रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
27
Image Credit :
X
ADM रवींद्र दिवाकर और पत्नी के ठिकानों पर Raid
पटना के ADM (सप्लाई) रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर सोमवार को कार्रवाई हुई। बिहार विजिलेंस ब्यूरो की अलग-अलग टीमों ने पटना और बेगूसराय में एक साथ कई जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों के मुताबिक, यहां से नकदी और गहनों के अलावा जमीन, बैंक खाते, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
37
Image Credit :
X
पटना और बेगूसराय में विजिलेंस की एक साथ रेड
विजिलेंस विभाग की विशेष टीमों ने सोमवार को दोनों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान नकदी गिनने के लिए बकायदा मशीनें मंगवानी पड़ीं। विजिलेंस डीआईजी की खुद की देखरेख में चली इस लंबी कार्रवाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पुख्ता इनपुट मिलने के बाद ही यह बड़ा एक्शन लिया गया है।
47
Image Credit :
X
घर से निकली 1 करोड़ से ज्यादा नकदी
छापेमारी के दौरान दोनों ठिकानों से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिलने की जानकारी सामने आई। पटना से करीब 70 लाख और बेगूसराय से करीब 9 लाख रुपये नकद मिले। बाकी रकम के आकलन की प्रक्रिया जारी है।
57
Image Credit :
X
48 महंगी घड़ियों ने खींचा ध्यान
पटना स्थित ठिकाने से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 48 घड़ियां मिलने की जानकारी है। विजिलेंस टीम ने नकदी और दूसरी बरामद चीजों के साथ इनकी भी जांच की।
67
Image Credit :
X
गहने और दस्तावेज भी मिले
बेगूसराय से सोने-चांदी के गहने मिलने की जानकारी है। दोनों जगहों से जमीन, बैंक अकाउंट, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे हैं।
77
Image Credit :
X
पटना में 1.07 करोड़ के दो फ्लैट, 1.28 करोड़ के तीन प्लॉट
इसके अलावा, दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि इस दंपत्ति ने पटना में 1.07 करोड़ रुपये के दो फ्लैट और 1.28 करोड़ रुपये के तीन प्लॉट भी खरीद रखे हैं। बेनामी संपत्तियों और निवेश के कई कागजात अभी भी खंगाले जा रहे हैं। विजिलेंस टीम बरामद नकदी, गहनों, घड़ियों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का आकलन करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही कथित आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। आरोप सही पाए जाने पर FIR की कार्रवाई हो सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।