Bikaner News: रातोंरात कैसे जमींदोज हुआ गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान? प्रशासन के इंकार के बाद उठे कई सवाल
Tue, 14 Jul 2026 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 10:52 AM IST
सार
लूणकरणसर में देर रात गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान अचानक जमींदोज होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशासन द्वारा किसी भी कार्रवाई से इंकार किए जाने के बाद लोगों के बीच कयासों के घोड़े तेजी से दौड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान जमींदोज - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में गैंगस्टर रोहित स्वामी के मकान के ढहने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देर रात मकान के जमींदोज होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सुबह तक यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही और लोग इसके कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'किडनी ट्रांसप्लांट कराओ या जहर दे दो': 70 दिन से अस्पताल में भर्ती पांच प्रस्तुाओं ने मांगा इंसाफ, मामला क्या
विज्ञापन
मामले ने उस समय और रहस्य का रूप ले लिया जब प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में उसकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशासन के इस बयान के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि घटना के कारणों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन मामले में फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बहरहाल लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित स्वामी के मकान के ढहने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.