Bilaspur Bilasa Airport: बिलासपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Bilaspur Bilasa Airport: बिलासपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Bilaspur Bilasa Airport: बिलासपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Bilaspur Bilasa Airport | Photo Credit: AI

Modified Date: August 28, 2026 / 03:40 pm IST

Published Date: August 28, 2026 3:28 pm IST

HIGHLIGHTS

  • लैंडिंग के दौरान हादसा
  • एलायंस एयर फ्लाइट का टायर फटा
  • सभी यात्री सुरक्षित

बिलासपुर: Bilaspur Bilasa Airport बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Bilaspur Bilasa Airport जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में अचानक खराबी आ गई और टायर फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया।

हादसे के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई और आगे की व्यवस्था को लेकर एयरलाइन की ओर से जरूरी प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल राहत की बात यही है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले में विमान के टायर फटने की वजह की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CM Vishnu Deo Sai News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकत कर प्रदेश लौटे सीएम साय, प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, प्रदेश प्रभारी बदलने के सवाल पर दिया ये जवाब 
  • Today Live Breaking News and Updates 28 August 2026: नेपाल में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, देर रात आए भूकंप ने बढ़ाई चिंता, अब तक 392 लोगों की हुई मौत 
  • Ankit Baliyan Murder Live Video: सिंगर अंकित बालियान की मौत का लाइव वीडि

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  हादसा कहाँ हुआ?

उत्तर:  बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर।

प्रश्न 2:  कौन सी फ्लाइट प्रभावित हुई?

उत्तर:  दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट।

प्रश्न 3:  क्या यात्री सुरक्षित हैं?

उत्तर:  हां, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।