ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी ने सिंधिया परिवार पर साधा निशाना: बोले - सबको पता है ग्वालियर से BJP में गए नेता की एक पिस्टल कहां गई थी - Gwalior News
ग्वालियर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्वालियर पहुंचे PCC चीफ जीतू पटवारी का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला है। ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सिंधिया परिवार के इतिहास पर तंज कसते हुए कहा कि ग्वालियर से जो नेता भाजपा में गए हैं, उनके चरित्र को सब जानते हैं। सबको पता है कि एक पिस्टल कहां गई थी। अगर उस पर बात करूंगा तो यह मेरा छोटापन होगा।
कैलारस शुगर मिल: "25 साल से झूठ और पाखंड जारी"
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बयान पर पलटवार करते हुए पटवारी ने कहा कि 25 साल से कैलारस शुगर मिल चालू करने का सिर्फ झांसा दिया जा रहा है। सात बार तो खुद मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं। एदल सिंह कंसाना और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेता यहां से आते हैं, फिर भी मिल बंद पड़ी है। हमारे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय कई साथियों के साथ सात दिन से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को किसान कल्याण वर्ष में किसानों की कोई चिंता नहीं है।
वंदे मातरम विवाद: "देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटना BJP का चरित्र"
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर छिड़े विवाद पर पटवारी ने कहा कि भाजपा का काम हमेशा विवाद खड़ा करके देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में संघ या भाजपा का एक भी नेता शामिल नहीं था, वे सब अंग्रेजों के पिट्ठू थे। कांग्रेस को उनसे देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। हम वही करेंगे जो संविधान में लिखा है।
बालाघाट मामला: "स्वास्थ्य विभाग अब हत्यारा बन चुका है"
बालाघाट में बच्चों की लगातार मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए PCC चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में करप्शन का कैंसर फैल चुका है। छिंदवाड़ा में 26 बच्चों की जान जाने के बाद अब बालाघाट की घटना से स्वास्थ्य विभाग का असली चेहरा सामने आ गया है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग 'हत्यारा' बन चुका है। नेता प्रतिपक्ष खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं और कांग्रेस ने सरकार को पत्र लिखकर तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
.
खबरें और भी हैं...
जनदरबार में अधिकारी गायब मिले तो आयुक्त ने नोटिस भेजा: ग्वालियर में सीवर और गंदे पानी की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, मौके पर निराकरण के आदेश
1:57- कॉपी लिंक
शेयर
पड़ाव चौराहे पर बेल्ट से हमला, 3 घायल: जातिसूचक गालियां देकर पीटा; केस दर्ज करने पर दी जान से मारने की धमकी
0:22- कॉपी लिंक
शेयर
अग्निवीर पर रेप और हत्या का केस: ग्वालियर में शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया; पंजाब जाकर पकड़ लाई पुलिस
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में चिपचिपी गर्मी का असर जारी: उमस से लोग परेशान, 24 अगस्त तक 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
0:34- कॉपी लिंक
शेयर