अपना नेता ढूंढ रही है नई पीढ़ी...राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर बोले शशि थरूर, BJP हमलावर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई. एक तरफ बीजेपी पीएम मोदी का मजाक बनाने को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है. वहीं कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रही है.
छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि यह ऐसा जोश है, जो देशों को आगे बढ़ाता है. एक ऐसी पीढ़ी जो अपनी आवाज और अपना नेता ढूंढ रही है.
This is the kind of enthusiasm that moves nations. A generation finding its voice — and its leader. @incindia @RahulGandhi https://t.co/B61ehRt98q
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 20, 2026
देश का युवा बीजेपी से निराश
वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश का युवा वर्ग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निराश हो चुका है और वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आशा लगाए है. अशोक गहलोत ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए विद्यार्थी जिस उत्साह और आतुरता से अपनी समस्याएं बता रहे थे, उससे पता चलता है कि देश का युवा वर्ग बीजेपी से कितना निराश हो चुका है, नाउम्मीद है तथा अपनी समस्याओं का हल राहुल गांधी से चाहता है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाएं राहुल गांधी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए. सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का कथित रूप से मजाक उड़ाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, जिस तरह से राहुल गांधी नकल कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी छोड़कर स्टैंड-अप कॉमेडियन बन जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस बेरोजगार हो गई है इसलिए अगर वह हास्य कलाकार बनने का विकल्प चुनते हैं तो कम से कम उन्हें कुछ काम मिल जाएगा.
राहुल गांधी के संस्कार पर सवाल
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी का कथित रूप से मजाक उड़ाने को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुनियादी शिष्टाचार को राजनीतिक दिखावे तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More