पटना में BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक दूसरे पर जमकर चलाए लाठी-डंडे

Patna BJP-Congress Clash: पटना में बीजेपी और कार्यकर्ताओं के बीच आज हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. ये झड़प बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कुर्जी हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक निकाले गए मार्च के दौरान हुई.

Patna BJP-Congress Clash: पटना में बीजेपी और कार्यकर्ताओं के बीच आज हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. ये झड़प बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कुर्जी हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक निकाले गए मार्च के दौरान हुई.

author-image

New Update

Patna BJP congress worker crash

पटना में बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प Photograph: (ANI)

Patna BJP-Congress Clash: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हो गई. बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया. इसी धरना प्रदर्शन के विरोध में आज बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला. इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

बीजेपी के मार्च के दौरान हुई झड़प

बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पटना में कुर्जी हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक मार्च कर रहे थे. तभी बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से पथराव हो गया है लाठी डंडे चलने लगे. जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस झड़प के दौरान दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रस्‍तावित प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही कार्यालय में लाठी-डंडे लेकर डट गए थे. कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश राम समेत कई नेता वहां पहले से मौजूद थे.

#WATCH | Bihar: Violence and stone pelting during BJP protest in Patna. BJP workers protested outside Congress officer over Congress protest outside LKM in Delhi yesterday. pic.twitter.com/siC9E5HdIp

— ANI (@ANI) July 22, 2026

पहले धक्का-मुक्की और फिर शुरू हो गई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे. जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे. पहले दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई उसके बाद मारपीट होने लगी. मारपीट शुरू होते ही लोग इधर से उधर भागने लगे. जिससे काफी देर तक मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई.

बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुए पथराव में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. हंगामे के चलते दानापुर-गांधी मैदान सड़क पर आवागमन ठप हो गया. इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्‍यालय सदाकत आश्रम के पास जमकर पथराव हुआ. बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद सिटी एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

इस हिंसक झड़प के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमारा रास्ता रोक लिया और हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान हमारे कई नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, "आज जब हमलोग प्रदर्शन कर रहे थे, कांग्रेस के लोग आक्रामक तरीके से लाठी-डंडे से हमले करने लगे. पत्थरबाजी करने लगे, जबकि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे."

गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

बता दें कि इस हंगामे के दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उनके शीशे तोड़ दिए. अचानक हुए बवाल के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित लिया.

कांग्रेस ने पुलिस पर लगाया आरोप

वहीं कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस घटना के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ये पूरी घटना हुई. उन्होंने एकतरफा कार्रवाई की. वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से उनपर हमला किया.

ये भी पढ़ें: Congress Protest: ‘देश इनकी मर्जी से नहीं चलेगा’, रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर निशाना

जानें बीजेपी ने क्यों किया पटना में प्रदर्शन?

बता दें कि मंगलवार (21 जुलाई) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर पीएम आवास का घेराव किया था. इस दौरान काफी बवाल हुआ. इसी विरोध प्रदर्शन के खिलाप आज यानी बुधवार को बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस देश का माहौल खराब करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP का बड़ा दांव! जीत की राह आसान बनाने के लिए तैयार हुआ नया प्लान