BJP प्रदेशाध्यक्ष बोलीं-प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट नहीं AAP के उपद्रवी: कहा- जनाधार खत्म होने के बाद राजनीति कर रहे, युवाओं को कर रहे गुमराह - Sonipat News
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Sonipat | BJP Archana Gupta Statement On NEET Protest & Opposition Politics
सोनीपत1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने वीरवार को को सोनीपत पहुंचकर आयोजित प्रेस वार्ता की।
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने वीरवार को को सोनीपत पहुंचकर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार, नीट परीक्षा, संसद के मानसून सत्र, विपक्ष के प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और उनके शीर्ष नेताओं पर तीखा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदर्शन करने वाले नीट के स्टूडेंट नहीं बल्कि आम आदमी के उपद्रवी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह छात्रों के नाम पर राजनीति कर रहा है और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद में चर्चा करने के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करतीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता।
संसद छोड़ सड़क की राजनीति कर रहा विपक्ष
अर्चना गुप्ता ने कहा कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता संसद में चर्चा करने की बजाय सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिनों से विपक्ष संसद में चर्चा से बच रहा है और देश की जनता की कमाई से चलने वाली संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई तथ्य है और न ही कोई वास्तविक मुद्दा बचा है।
नीट पेपर लीक स्वीकार, तुरंत एक्शन लिया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी हुई और पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही केंद्र सरकार ने तुरंत दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गलती को छिपाने की बजाय तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
नीट के छात्र गंभीर होते हैं, राजनीति नहीं करते
अर्चना गुप्ता ने कहा कि नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर बेहद गंभीर होते हैं और उनके पास धरना-प्रदर्शन करने का समय नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले वास्तविक नीट अभ्यर्थी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि वे खुद पानीपत के सात छात्रों से मिली हैं और छात्र दोबारा परीक्षा के बाद संतुष्ट हैं। उनका कहना था कि नीट के विद्यार्थी न तो गालियां देते हैं और न ही इस तरह के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होते हैं।
छात्रों की आड़ में अराजकता फैला रहा विपक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के नाम पर जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उनमें विपक्षी दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छात्रों के नाम पर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन में उसके कई पार्षद, कार्यकर्ता और हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग युवाओं की आड़ लेकर आगजनी और उपद्रव जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के नाम पर जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उनमें विपक्षी दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं।
राहुल, अखिलेश और केजरीवाल पर साधा निशाना
अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि जनता उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं का जनाधार खत्म हो चुका है, वे अब भोले-भाले युवाओं के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।
विपक्ष पर विदेशी ताकतों के प्रभाव का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष आज विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को विरोध करना है तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से करे, लेकिन हिंसा और अराजकता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।
कांग्रेस शासन में भी हुए कई पेपर लीक
अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि आज तमिलनाडु और झारखंड जैसे राज्यों में भी पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अन्ना हजारे-धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे पर भी दिया जवाब
अन्ना हजारे द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि अन्ना हजारे ने पूरी ईमानदारी से आंदोलन चलाया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उस आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाया और सत्ता में आने के बाद अन्ना हजारे की सुध तक नहीं ली।
वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट का विषय है और उचित समय पर जो भी निर्णय होगा, वही सर्वमान्य होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया अनुशासित
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह अनुशासित है और कभी पत्थरबाजी या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाता। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई और कई लोगों के सिर फोड़ दिए गए। वहीं दिल्ली के प्रदर्शन में भी आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका होने का आरोप लगाया।
दिल्ली पुलिस की वायरल वीडियो पर दिया जवाब
दिल्ली पुलिस के एक जवान द्वारा युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार की वायरल वीडियो पर पूछे गए सवाल के जवाब में अर्चना गुप्ता ने कहा कि मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस विषय पर पूछे गए आगे के सवाल का पूरा जवाब दिए बिना ही उन्होंने प्रेस वार्ता समाप्त कर दी और वहां से रवाना हो गईं।
.
खबरें और भी हैं...
'हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा के साथ गाए गानों पर शर्मिंदगी': मासूम शर्मा ने कहा- लव-मैरिज को अरेंज में बदलवाया; पैग मारने के लिए सोचता नहीं था
0:44- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में 18 अगस्त को नशा मुक्ति की शपथ: सभी सरकारी व निजी संस्थानों में होगा कार्यक्रम; DC ने बैठक में की तैयारियों पर चर्चा

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में संजीत मर्डर केस के 4 दोषियों को उम्रकैद: 5 साल बाद कोर्ट का फैसला, रंजिश में 8 गोलियां मारकर की थी हत्या

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में रेलवे कंपनी और PWD पर केस दर्ज: युवक की मौत का मामला, निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना जानलेवा; बैरिकेड और चेतावनी बोर्ड नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर