BJP की नई टीम में बड़े चेहरे इधर-उधर, यूपी ATS के हत्थे चढ़ा JeM लिंक वाला संदिग्ध; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Aug 17, 2026 09:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नितिन नवीन की नई टीम में बदलाव कर दिया है, जिससे मोदी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं यूपी एटीएस ने मेरठ में मदरसे के नाम पर चंदा एकत्र कर पाकिस्तान भेजने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है।

Top News Today

17 अगस्त की बड़ी खबरें

Top News Today: भाजपा ने सोमवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया और 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए। इस बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। बिहार के पूर्णिया का रहने वाला यह व्यक्ति मेरठ के मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा एकत्र कर पाकिस्तान भेजता था और सोशल मीडिया पर आतंकी सामग्री साझा करता था। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर....

पीएम मोदी के कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा की है। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए। इस संगठनात्मक बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र के अगस्त में समाप्त होने से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना कम थी। अब सत्र समाप्त होने के बाद फेरबदल हो सकता है। सूत्रों के हवाले से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला जफर मेरठ के एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। एटीएस के अनुसार, वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा इकट्ठा कर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक भेजता था। आरोपी के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबरों से जुड़ा एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है। वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर की वीडियो साझा करता था और खुद भी जेहाद-खिलाफत संबंधी वीडियो अपलोड करता था। पढ़ें पूरी खबर...

गॉल टेस्ट में भारत को मिली दमदार बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत का दबदबा रहा। भारत ने श्रीलंका की पहली पारी को 79.4 ओवर में 284 रनों पर समेट दिया और पहली पारी के आधार पर 178 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 168 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाकर 100 रन बनाए। यह उनका पहला टेस्ट शतक है। पढ़ें पूरी खबर...

गोविंदा के कथित अफेयर पर खेसारी लाल यादव का कमेंट वायरल

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपने कथित अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म रूपा की हीरोइन कोमल रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी आरोप लगाया था कि अभिनेता अपनी बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं। गोविंदा के इस कथित अफेयर का भोजपुरी सिनेमा के गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी मजाक उड़ाया है। खेसारी ने कहा कि इस उम्र में भी ठीक नहीं है, गोविंदा जी को देख रही है न। इसके बाद वे जोर से हंसते हैं और आगे कहते हैं कि मुझे डरने की जरूरत नहीं है। मेरी वाली को पता है सब। पढ़ें पूरी खबर…